फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thousands of devotees in Ramganga Caused by the plunge of faith

रामगंगा में हजारों श्रद्धालुओं  ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees in Ramganga Caused by the plunge of faith
Thousands of devotees in Ramganga Caused by the plunge of faith - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को रामगंगा में आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे के साथ चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर स्नान किया। भोर से ही श्रद्धालुओं ने स्नान का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो शाम होने तक चलता रहा। रेलवे पुल के नीचे पूरब दिशा में बने परंपरागत घाट की ओर पानी अधिक होने से पुलिस-प्रशासन ने यहां स्नान प्रतिबंधित करके पश्चिमी दिशा को सड़क मार्ग स्थित पुल के नीचे घाट बनाया था, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस का वश नहीं चला। पुराने घाट पर भी स्नान किया गया, जबकि यहां तक जाने से लोगों को रोकने के लिए रास्ते में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन पुलिस कर्मी भीड़ को रोक पाने में नाकाम रहे। भोर से दोपहर तक इतनी भीड़ रही कि घाट भी कम पड़ गए।
विज्ञापन

स्नान की व्यवस्था के लिए घाट पर पुलिस फोर्स का खासा बंदोबस्त किया गया था। गोताखोर भी तैनात थे। उन्होंने चार लोगों को डूबने से भी बचाया। इनमें दो महिलाएं भी डूबने से बचाई गईं। पीएसी की नावें रामगंगा में लगातार चौकसी करती रहीं। बांध से पर्याप्त पानी न छोड़े जाने की वजह से श्रद्धालुओं ने रामगंगा का पानी गंदा होेने की शिकायत की। बदायूं रोड से घाट तक जाने के लिए प्रशासन ने अस्थाई मार्ग बनवाया था, लेकिन इस पर लाइटों का कोई बंदोबस्त न होने से भोर में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। घाट पर पंडों-पुजारियों से श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन और सत्यनारायण व्रत की कथा भी कराई। छोटे बच्चों का मुंडन भी कराया गया। ग्रामीण संस्कृति में रची-बसी लोकआस्था की झलक रामगंगा तट पर दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed