{"_id":"66776825493c146b6e03582b","slug":"this-time-the-municipal-corporation-and-the-public-are-both-tested-in-the-cleanliness-survey-ranking-bareilly-news-c-4-bly1015-425672-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में इस बार नगर निगम व जनता दोनों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में इस बार नगर निगम व जनता दोनों की परीक्षा
Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छता रैंकिंग में बरेली को अव्वल लाने के लिए इस बार नगर निगम के साथ ही आम जनता की भी परीक्षा होगी। इसके लिए जुलाई में केंद्रीय टीम शहर का सर्वेक्षण करेगी। इस दौरान देखा जाएगा कि घरों के आसपास कितनी सफाई रहती है? खाली प्लॉट में कचरा तो नहीं पड़ा रहता? टीम की जांच में सफाई मिलने पर ही स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक मिलेगी। इसलिए एक तरफ नगर निगम को अपनी कूड़ा उठान व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी तो दूसरी तरफ लोगों को घर का कूड़ा सड़क पर या अगल-बगल खाली प्लॉट में डालने से बचना होगा।
नगर निगम व लोगों ने अगर मिलकर जागरूकता दिखाई तो बरेली की स्वच्छता रैंकिंग में इस बार और सुधार होगा। पिछले प्रदर्शन की बात की जाए तो वर्ष 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण में 137वें स्थान पर आने वाला बरेली शहर 2023 में दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में 80वें पायदान पर आया था। इसी के बाद अब 2024 में अधिकारियों को उम्मीद है कि शहर की स्थिति और भी अच्छी होगी। साथ ही बरेली शहर रैंकिंग में 50वीं रैंक से नीचे अपना स्थान बना पाएगा।
जुलाई में इसको लेकर आवास व शहरी मंत्रालय की टीम बरेली निरीक्षण के लिए आएगी। इसमें वह घरों के आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई पर ही ज्यादा तवज्जो देगी। इसके अलावा अन्य कई स्थानों के अंक रखे गए हैं, जिनके लिए निगम आश्वस्त है कि रैंकिंग में उसे पूरे अंक मिलेंगे। इसी क्रम में घरों के आसपास सफाई रखने के लिए जनता को जागरूक करने का काम भी नगर निगम करेगा। पार्षदों व समाजसेवियों से भी इस संबंध में संपर्क किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार कुल 9500 अंकों का स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। इसमें सिर्फ घरों के आसपास सफाई के लिए 1100 अंक हैं। वहीं कूड़ा उठान, कॉलोनी व वाटर बॉडी की सफाई के लिए 2500 अंक आरक्षित हैं। अन्य मूल्यांकन के लिए भी अलग-अलग अंक निर्धारित किये गए हैं।
विज्ञापन
-- -
इस तरह प्रमुख बिंदुओं पर मिलेंगे अंक
आस-पड़ोस की सफाई के लिए: 1100
कचरा संग्रहण, कॉलोनी व वाटर बॉडी की सफाई: 2500 अंक
सामुदायिक शौचालय व अन्य कागजी कार्रवाई, लोगों की भागीदारी के लिए: 1295 अंक
बंद पड़े कचरा निस्तारण प्लांट का संचालन के: 300 अंक
कचरा पात्र जनसंख्या के मुताबिक: 190 अंक
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 350 अंक
सड़कों की साफ सफाई के 70 अंक
-- -- -- --
जनता से लिया जाएगा फीडबैक
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान जनता से भी फीडबैक लिया जाएगा। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही रोजाना होने वाली साफ सफाई, झाड़ू समय से लगती है या नहीं, सीवरेज के पानी की निकासी की कोई परेशानी तो नहीं के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही सड़कों पर सामुदायिक शौचालयों की स्थिति पर भी जनता से फीडबैक लिया जाएगा।
-- -
इन कामों पर देना है अधिक ध्यान
घर के आसपास के एरिया की साफ-सफाई। खाली पड़े प्लाटों पर कूड़ा जमा न करें। कचरा संग्रहण से लेकर उसके निस्तारण तक आवासीय कॉलोनी व बाजारों की साफ-सफाई। वाटर बॉडी की साफ-सफाई। सड़कों के किनारे और डिवाइडरों के आसपास धूल गंदगी न हो। सड़क पर चलते हुए कचरा न फैलाएं आदि पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन...
जनता से हमारी पहले भी अपील रही है कि वह कूड़ा कहीं फेंके नहीं। सीधा नगर निगम को कूड़ा दें, जिससे गंदगी न फैले। यह अपील आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा समन्वय स्थापित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पब्लिक की समझदारी और नगर निगम की कार्यशैली इस बार रैंकिंग में अपने शहर को श्रेष्ठ बना सकती है। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त