{"_id":"682641cfc6a31e4a5904877c","slug":"this-time-more-than-50-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-bareilly-news-c-123-1-bdn1010-139477-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इस बार जिले में लगाएंगे 50 लाख से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इस बार जिले में लगाएंगे 50 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन
बदायूं। जिले में इस बार 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने वन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है। कहा कि इस अभियान में सभी विभाग भी सहयोग करेंगे। साथ ही इसके लिए जिले के लोगों को प्रोत्साहित करें।
डीएम अवनीश राय ने विकास भवन सभागार में बैठक में बृहस्पतिवार को बैठक की। बैठक में बताया गया कि इस बार पौधरोपण का लक्ष्य 50,36,340 का है। इसके लिए स्थल का चिह्नांकन वन विभाग ने शुरू कर दिया है। बताया कि बारिश के साथ ही पौधारोपण शुरू हो जाएगा। डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मनरेगा के कार्यों में जनपद को ए प्लस रैंकिंग मिली है। डीएम ने 30 परिषदीय विद्यालयों में बाल मैत्री दिव्यांग शौचालय का निर्माण पूरा करने के लिए कहा। निर्माणाधीन 18 व प्रत्येक ब्लॉक में बनाए जा रहे पांच-पांच मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश नजर न आएं। उनको गो आश्रय स्थलों में संरक्षण दिया जाए। हर घर जल अंतर्गत प्रमाणीकरण कार्यों में भी तेजी लाई जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा आदि थे।
--
गंगा में नहीं होगा मोटरबोट संचालन
सीडीओ ने कछला के ईओ को निर्देशित किया कि गंगा में मोटरबोट का संचालन बंद कराया जाए। गंगा में केवल साधारण नाव का संचालन किया जाए। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक लगाए। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।