फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This time may vary counting venue

इस बार बदल सकता है मतगणना स्थल

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
This time may vary counting venue
This time may vary counting venue - फोटो : बरेली, अमर उजाला
वर्षों बाद विधान सभा चुनाव मतगणना स्थल बदल सकता है। अभी तक लखनऊ हाईवे पर नरियावल स्थित मंडी समिति परिसर में वोट गिन जाते रहे हैं। इस बार प्रशासन वैकल्पिक तौर पर परसाखेड़ा स्थित खाद्यान्न गोदामों में मतगणना कराने की योजना बना रहा है। आला अफसरों ने नौ गोदाम चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर स्थित शेडों में अब सभी तरह के चुनावों के वोट गिने जाते थे। यह परिसर काष्ठ कला केंद्र में स्थान कमी और शेड आदि टूटने के बाद चयनित हुआ था। नरियावल मंडी समिति परिसर में वोट गिनती के दौरान लखनऊ हाइवे पर यातायात प्रभावित रहता था। अब मंडी समिति शेड भी क्षतिग्रस्त स्थिति में है और सर्दी में चारों ओर से कवर करना मुश्किल भरा काम है। इसलिए अब प्रशासन ने नए सिरे से नया मतगणना स्थल तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा स्थित राज्य भंडारण निगम (एसडब्लूसी) गोदामों को प्रशासन ने चिह्नित किए है। डीएम सुरेंद्र सिंह ने खुद मौका मुआयना कर लिया है। नौ गोदाम खाली कर सफाई आदि के निर्देश दिए हैं। एसडब्लूसी एरिया मैनेजर संजीव सक्सेना ने बताया कि एक गोदाम में एफसीआई खाद्यान्न भंडारित है। जो जल्द ही उठवा दिया जाएगा। एफसीआई को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed