फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This is this is not Srnaly model Nari Niketan

शरणालय नहीं यह तो यह तो मॉडल नारी निकेतन है

Mon, 30 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 30 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
This is this is not Srnaly model Nari Niketan
शादाब फा‌तिमा
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सइदा सादाब फातिमा महिला शरणालय देखकर बोलीं, ‘यह तो प्रदेश का मॉडल नारी निकेतन है’। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यहां की संवासिनियों के खानपान लिए बजट में पौने तीन गुना वृद्धि कर दी है। मंत्री ने यहां रह रहीं 128 संवासनियों का हाल जाना।
विज्ञापन

मंत्री फातिमा ने निजी स्तर पर करीब ढाई करोड़ रुपयोें से पिछले वर्ष उद्यमी शकील कुरैशी की ओर से नारी निकेतन का पुन: निर्माण कराने की तारीफ की। कुपोषित संवासिनियों की लगातार हो रही मौत के सवाल पर बोलीं, इस बार खाना खर्च का बजट पौने तीन गुना बढ़ा दिया है। पहले हर माह प्रत्येक संवासिनी के लिए दो हजार रुपए का बजट दिया जाता था, जो अब 5500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। राज्य मंत्री को शरणालय में रह रहीं 42 संवासिनियों ने उन्हें सिलाई, कढ़ाई और पेटिंग के नमूने दिखाए। यह सभी वस्तुएं संवासिनियों ने अपने आप तैयार की हैं। इस समय शरणालय में सिलाई , टेलरिंग, पेंटिंग के प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर और अक्षर ज्ञान की कक्षाएं चलाई जा रहीं हैं। जो समता योग आश्रम के सहयोग से संचालित हैं। 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र की संवासिनियों को उनकी इच्छा से विवाह कराने के सवाल पर मंत्री बोलीं कि यह निर्णय हाईकोर्ट ही ले सकता है, मंत्रालय दखल नहीं देगा। उन्होंने मानसिक मंदित संवासिनियों को मंडलीय मानसिक अस्पताल से पूरा इलाज कराने के निर्देश भी दिए। शरणालय की आठ संविदा कर्मचारियों ने दस माह से मानदेय न मिलने की शिकायत की, तो उन्हें जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के समय शरणालय के इंचार्ज एपी सिंह और संतोष गौतम मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आशा ज्योति केंद्र नए भवनों में 15 अगस्त तक शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed