UP News: गैंगस्टर कल्लू डॉन की पत्नी इमराना बनीं अध्यक्ष; लोग बोले- ये 'स्मैकगंज' है साहब, यहां सब बिकता है
गैंगस्टर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की पत्नी इमराना नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से अध्यक्ष चुनी गई हैं। इमराना ने निर्दलीय प्रत्याशी को हराया, वहीं भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में चर्चित स्मैक तस्कर व गैंगस्टर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की पत्नी इमराना के अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोग पोस्ट डालकर हैरानी जता रहे हैं। एक क्षेत्रवासी ने लिखा कि मोटा पैसा हो, तब ही चुनाव लड़ें, वरना घर बैठें। यह स्मैकगंज है साहब, यहां सब बिकता है।
UP News: पशुधन मंत्री और भाजपा विधायक के क्षेत्र में हारी भाजपा, सपा ने छीनीं दोनों नगर पालिका की सीटें
स्मैक की लत ने कबाड़ी कल्लू को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चर्चित तस्कर बना दिया। हिस्ट्रीशीटर से गैंगस्टर तक का सफर तय कर वह डॉन बन बैठा। उसकी पत्नी इमराना भी स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। यह दीगर बात है कि इस बार जनता ने उसे माननीय बना दिया।
पुलिस जब्त कर चुकी नौ करोड़ की संपत्तियां
पिछली साल प्रदेश सरकार ने बड़े तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया तो कल्लू और इमराना को जेल भेजा गया। उनकी नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां सीज की गईं। कोरोना काल में गरीबों को कंबल व अन्य जरूरी सामान बांटकर कल्लू ने अच्छी छवि बनाई। चुनाव में उसे इसका लाभ मिला। पिछली बार मामूली अंतर से हारी इमराना इस बार भाजपा व अन्य दलों के प्रत्याशियों को हराकर अध्यक्ष बन गई।बागियों को मनाने में नाकाम रही भाजपा
भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल ने अपनी हार को लेकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व को शिकायत भेजी है। जिक्र किया है कि भाजपा के ही जनप्रतिनिधि व कुछ पदाधिकारियों ने उनको हरा दिया। वह प्रदेश स्तर पर पैरवी कर टिकट ले आईं तो संगठन के कई लोग उनके विरोध में उतर आए। भाजपा सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष भी बागियों को मनाने में नाकाम रहे। भाजपा के मुख्य वोट बैंक वाले मोहल्लों में पीठासीन अधिकारियों ने मनमानी की। सत्ताधारी पार्टी की प्रत्याशी होने के बावजूद वह असहाय दिखीं।