फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This is how the system is running... in 32 hotels

हकीकतः स्टेशन रोड के ३२ होटलों में हुई चेकिंग, सिर्फ तीन के पास मिली एनओसी

Wed, 07 Sep 2022 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
This is how the system is running... in 32 hotels
होटल श्री राज कमल का मैनेजर सीएफओ से भिड़ा,पुलिस से पकड़वाया । अमर उजाला
बरेली। हर बार बड़े हादसे के बाद जो होता है, वहीं लखनऊ के होटल में आग के बाद मंगलवार को हुआ। चेकिंग करने निकले अग्निशमन विभाग के अफसरों को 32 होटलों में सिर्फ तीन के पास एनओसी मिली। बाकी सभी होटलों में आग से बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं मिले। दिखावे के लिए अग्निशमन यंत्र लगे थे लेकिन उनके उपयोग की समयसीमा कब की खत्म हो चुकी थी। इन्हें नोटिस देने की औपचारिकता फिर पूरी कर दी गई।
विज्ञापन

दमकल विभाग ने मंगलवार को होटल, गेस्ट हाउस और अस्पतालों में जांच-पड़ताल की। स्टेशन रोड के 90 फीसदी से ज्यादा होटलों और गेस्ट हाउस में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले। कुछ होटलों में दो-चार अग्निशमन यंत्र लगे भी मिले तो वे अनुपयोगी थे। टीम को 32 होटलों में से सिर्फ तीन के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिला। दमकल विभाग की नौ टीमों ने डीजी फायर सर्विस के आदेश पर 92 होटलों, गेस्ट हाउस और अस्पताल में व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

हौसला इतना... एनओसी नहीं, ऊपर
से एफएसओ को सुना दी खरीखोटी
अग्निशमन विभाग की टीम को होटल श्री राजकमल के बेसमेंट में क्लिनिक चलता मिला जहां काफी मरीज बैठे थे। आग से बचाव के लिए होटल में एक-दो अग्निशमन यंत्र थे लेकिन एनओसी नहीं थी। एनओसी न लेने के सवाल पर राजकमल और बरेली होटल के कर्मी सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा से उलझ गए। तकरार बढ़ी तो सीएफओ ने कोतवाली से पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों होटलों के दो-दो कर्मियों को पकड़कर कोतवाली ले गई लेकिन कुछ ही देर बाद चारों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जांच के दौरान कई होटल संचालकों ने एनओसी होने का दावा तो किया मगर मौके पर दिखा नहीं सका। सीएफओ ने सभी होटल और गेस्टहाउस संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन होटलों पर नहीं मिली एनओसी
सिविल मिलिट्री होटल, होटल कार्लटन, पटेल कोणार्क, एआर पैलेस, एसएसटी गेस्ट हाउस, एसजीएन गेस्ट हाउस, होटल सफाय, राज, शान रॉयल, सिमाया गेस्ट हाउस, साहिल गेस्ट हाउस, क्लासिक, किंग, गोल्ड स्टार, मंजिल, सुपर इंडियन, रिओ सिटी गेस्ट हाउस, होटल बरेली पैलेस, के. बरेली, रायल क्लासिक, श्री राजकमल, बालाजी गेस्ट हाउस, होटल ब्रोडवे, आशा किरन, श्री भास्कर, ईस्ट लाइट, पार्क प्रेसीडेंसी और होटल यांत्रिक

बगैर फायर एनओसी के चल रहे होटल, गेस्ट हाउसों, अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - चंद्रमोहन शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed