{"_id":"525d0c063a8c37a27c85a2183d5024c6","slug":"thirty-two-urban-hospital-beds-in-the-city-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुलेंगे तीस बेड के दो अर्बन अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुलेंगे तीस बेड के दो अर्बन अस्पताल
बरेली
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गांव की तर्ज पर अब शहर में भी अर्बन सीएचसी यानी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। शासन की ओर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। अस्पताल के निर्माण के लिए डेढ़ एकड़ की जमीन की तलाश की जा रही है। 30 बेड के अस्पताल में तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। जिला अस्पताल की पहुंच से दूर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अर्बन सीएचसी का प्रस्ताव शासन की ओर से रखा गया है। जिले में सुदूर इलाकों में रहने वाले लोग इस सीएचसी तक पहुंच सकेंगे। यहां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके लिए पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पाइनल सेंटर के पास की जमीन का चिह्निकरण किया गया है। उप्र बजट के बाद इस दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा।
वर्जन--
‘दो अर्बन सीएचसी में सभी सुविधाएं होंगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य अस्पतालाें में भीड़ कम सभी लोगाें को आसानी से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
डॉ. विजय यादव, सीएमओ
विज्ञापन
वर्जन--
‘दो अर्बन सीएचसी में सभी सुविधाएं होंगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य अस्पतालाें में भीड़ कम सभी लोगाें को आसानी से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
डॉ. विजय यादव, सीएमओ