फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thirty per cent of the turnover dropped bread in three days

तीन दिन में तीस फीसदी ब्रेड कारोबार गिरा

Fri, 27 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 27 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
मैदा से बनने वाली ब्रेड और डबल रोटी आदि में पोटैशियम ब्रोमेट या पोेटैशियम आयोडेट होने की पुष्टि सेंटर फॉर साइंस एंड इनवॉयरमेंट (सीएसई) ने अपनी रिपोर्ट में कर दी है। इससे ग्राहकों में ब्रेड खाने को लेकर डर बैठ गया है। कारोबारियों का कहना है कि रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ब्रेकरी में बने उत्पादों की मांग तीस प्रतिशत तक गिर गयी है।  
विज्ञापन

ब्रेड को चमक देने और स्पंजी बनाने के लिए कारोबारी खतरनाक केमिकल इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अफसर इसे लेकर बेखबर हैं। ब्रेकरी से ब्रेड और बन आदि के नमूने तक नहीं भरे जाते हैं। सीएसई रिपोर्ट आने पर कारोबारियों और ग्राहकों में खलबली मची हुई है। ब्रेड और दूसरे बेकरी उत्पादों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए हैं। ब्रेड उत्पादकों का कहना है कि इस रिपोर्ट के बाद कारोबार तीस प्रतिशत पिछले तीन में गिर गया है। बड़े निर्माताओं ने उत्पादन कम कर दिया है और बाजार मांग के अनुरूप उत्पादन किया जा रहा है। ब्रेड निर्माताओं का कहना है कि सिर्फ कुछ कंपनियां ही पोटैशियम ब्रोमेट या पोेटैशियम आयोडेट मिलाती हैं, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 पोटैशियम ब्रोमेट क्यों?
 पोटैशियम ब्रोमेट या पोेटैशियम आयोडेट मैदा में मिलाने से बेड चमकदार बनती है, स्पंज मजबूत, साफ और शॅाफ्ट होता है। मुलायम ब्रेड होने से ग्राहक ज्यादा पसंद करते हैं। ग्राहक नहीं जानते कि वे ब्रेड के साथ क्या खा रहे हैं। इस केमिकल का इस्तेमाल पिज्जा बेस समेत अन्य कई उत्पादों में किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में इस्तेमाल नहीं
आईआईए अध्यक्ष मनोहर लाल धीरवानी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में तीस प्रतिशत तक ब्रेड कारोबार प्रभावित हुआ है। बरेली में खतरनाक केमिकल पोटैशियम ब्रोमेट का इस्तेमाल नहीं होता है। इसका इस्तेमाल वर्जित है।


आधा दर्जन ब्रांड
जिले में मार्डन, ब्रिटेनिया, मरकरी, वानी, बान, पेपर आदि ब्रांड प्रचलित हैं। इसके अलावा करीब मोहल्ला, तहसील स्तर पर दर्जनों ब्रेकरी हैं। कुछ नामी गिरामी भी हैं। हर दिन जिला में एक लाख से ज्यादा बेड और डबल रोटी बिक रही है।

दस लाख का कारोबार
जिले में हर दिन दस लाख रुपये से ज्यादा ब्रेड आदि कारोबार होता है। इन दिनों सेल कम है सर्दी और सहालग आते ही इसकी मांग दोगुनी से ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed