{"_id":"66aebe897a6643e47d0f00d4","slug":"third-phase-of-graduation-admission-begins-registrations-will-be-done-till-12th-bareilly-news-c-4-lko1018-452402-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्नातक में प्रवेश का तृतीय चरण शुरू, 12 तक होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्नातक में प्रवेश का तृतीय चरण शुरू, 12 तक होंगे पंजीकरण
Sun, 04 Aug 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब तृतीय चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। रविवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। निर्धारित चार सौ रुपये शुल्क समेत 12 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से जारी दिशा-निर्देश में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हुई है। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और संकायाध्यक्षों को सूचना जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय पोर्टल पर चार सौ रुपये शुल्क प्रति छात्र की दर से जमा कर ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू होगी।
पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। महाविद्यालयों की ओर से प्रथम और द्वितीय चरण के छूटे हुए अभ्यर्थियों समेत तीसरे चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन मेरिट तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 13 से 16 अगस्त है।
विज्ञापन
-- -- --
बड़ी संख्या में खाली हैं स्नातक की सीटें
विश्वविद्यालय में स्नातक के दूसरे चरण के आवेदन 25 जुलाई को बंद हुए थे। तब करीब 45,000 सीटें खाली थीं। महाविद्यालयों को पांच अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश थे। बीए व बीएससी जीव विज्ञान समूह के अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरे नहीं हो सके।
कुछ कॉलेजों को कोर्स संचालन में अड़चन
कई कोर्सों की सीटें खाली होने से कुछ कॉलेजों में कोर्स का संचालन करना भी शिक्षकों के लिए चुनौती लगने लगा। वहीं, भविष्य में इसके संचालन पर सवाल उठने की आशंका थी। महिला कॉलेजों की स्थिति और खराब रही। लिहाजा, प्रवेश के लिए पंजीकरण पोर्टल खोले जाने की मांग लगातार हो रही थी। तारीख बढ़ने के बाद अब प्रवेश बढ़ने की उम्मीद जागी है।