फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Third and final notice issued for closure of mill's crushing season

Bareilly News: मिल के पेराई सत्र बंदी का तीसरा और अंतिम नोटिस जारी

Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Third and final notice issued for closure of mill's crushing season
बहेड़ी/देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पेराई सत्र बंदी का तीसरा और अंतिम नोटिस बृहस्पतिवार को जारी हो गया है। इसमें किसानों से बचे गन्ने की आपूर्ति 22 मार्च तक करने को कहा गया है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ की रस्म पिछले साल 24 नवंबर को मिल के अध्यक्ष डीएम रविंद्र कुमार ने अदा की थी। हालांकि उस दिन पर्याप्त मात्रा में गन्ना न होने पर पेराई सत्र शुरू नहीं हो सका था। 27 नवंबर को पेराई करना आंरभ किया गया। इस बीच अनेकों बार मशीनरी में खामी की वजह से पेराई सत्र ठप रहा।
विज्ञापन

विगत काई दिनों से मिल यार्ड में गन्ना काफी कम मात्रा में पहुंच रहा है। इसकी आपूर्ति को देख मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र पूरी तरह बंदी के दो नोटिस जारी कर किसानों से गन्ने को जल्द आपूर्ति कराने को कहा था, मगर फिर भी गन्ना आपूर्ति कम मात्रा में हो रही है। इसे देखते हुए मिल प्रबंधन ने 14 दिन के अंदर बृहस्पतिवार को मिल बंदी का तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन के अनुसार 22 मार्च तक गन्ने को पेरने के बाद मिल बंद कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed