फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves targeted two houses in Bareilly

Bareilly: चोरों ने खंगाला रिटायर्ड दरोगा के रिश्तेदार का घर, पड़ोसी के मकान से चोरी किए जूते, चप्पल छोड़ गए

Sun, 11 Feb 2024 03:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में चोरों ने शनिवार रात दो मकानों में घुसकर चोरी की। एक मकान से नकदी, जेवर समेत काफी सामान चोरी कर लिया। दूसरे मकान से जूते चोरी कर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

विज्ञापन
Thieves targeted two houses in Bareilly
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई चोरों की करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में चोरों का आतंक है। एक महीने में चोरी की चौथी घटना हुई है। चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के पड़ोस में रहने वाले उनके भांजे के घर को निशाना बनाया। शनिवार रात घर में घुसे तीन चोर जेवर, नकदी समेत काफी सामान चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

विज्ञापन


संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले कपिल शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। रात 12 बजे करीब उनके घर में तीन चोर घुसे और 10 हजार रुपये, जेवर, एलईडी समेत काफी सामान चोरी कर ले गए। उनके पड़ोसी सचिन शर्मा के घर भी चोरों ने धावा बोला। हालांकि वहां जगार होने से चोर केवल जूते चोरी करके भाग गए। 

विज्ञापन

वारदात से पहले गली में चहलकदमी करते तीनों चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। हालांकि इनके चेहरे साफ नहीं हैं। कपिल के मामा महेंद्र पाल शर्मा दरोगा के पद से साल भर पहले रिटायर हुए हैं। कपिल और उनके मामा का घर आसपास ही हैं। दोनों घरों में ताला पड़ा था। कपिल पास में ही अपने दूसरे घर में रह रहे थे। 

कपिल को रविवार सुबह चोरी के बारे में पता लगा। कपिल की सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। एक चोर अपनी चप्पल भी छोड़ गया है। बता दें कि सुभाषनगर इलाके में एक महीने के अंदर चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed