{"_id":"6891bd6146a8d2c554002892","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelry-from-the-house-in-bareilly-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में चोरों ने मकान से समेटा माल, सुबह मचा डकैती का शोर, दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में चोरों ने मकान से समेटा माल, सुबह मचा डकैती का शोर, दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट
Tue, 05 Aug 2025 01:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में रविवार रात तीन बजे एक घर से चोरों ने माल समेट लिया। घटना के वक्त घर में केवल महिला और दो बच्चे मौजूद थे। परिवार के पुरुष सदस्य कांवड़ यात्रा में जल लेने हरिद्वार गए थे। शुरू में डकैती की शिकायत की गई, पुलिस को जांच में घटनाक्रम संदिग्ध लगा तो रात में चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
संजय नगर के गोसाईं गोटिया इलाके के निवासी धर्मेंद्र ने सोमवार रात बारादरी पुलिस को तहरीर दी कि वह गंगाजल लेने कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। रविवार रात तीन बजे उनकी पत्नी ने आहट सुनी तो देखा कि कुछ लोग उनके घर से निकलकर भाग रहे हैं। अंदर कमरे में जाकर देखा तो सब सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
मामा पर ही शक जताया
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा तो पाया कि दो व्यक्ति मुंह ढककर जा रहे हैं। धर्मेंद्र के घर के ठीक बगल में उनके साले का मकान है। मकान में उनके एक और रिश्तेदार भी रहते हैं। दोनों लोगों का आवागमन एक से दूसरे मकान में हुआ है। इससे यह घटना संदिग्ध लग रही है। यह भी पता चला कि धर्मेंद्र के भांजे की शादी होने वाली थी और उसके भी कुछ आभूषण धर्मेंद्र के यहां रखे थे जो गायब हुए हैं। भांजे ने मामला संदिग्ध बताते हुए परिवार के लोगों पर ही चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन