फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves stole a huge safe from a jewellery shop in Pilibhit

Pilibhit News: सराफा दुकान से भारी भरकम तिजोरी उठा ले गए चोर, तीन लाख से अधिक के जेवर चोरी

Wed, 29 Oct 2025 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की रात सराफा दुकान में घुसे चोर तिजोरी ही उठा ले गए। यह तिजोरी बुधवार सुबह दुकान से 500 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ी मिली। उससे जेवर व अन्य सामान गायब था। 

विज्ञापन
Thieves stole a huge safe from a jewellery shop in Pilibhit
खेत में पड़ी तिजोरी की जांच करती पुलिस टीम - फोटो : पुलिस

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रम्पुरा मिश्र चौराहा स्थित सराफा दुकान में घुसे चोर भारी भरकम तिजोरी ही उठा ले गए। बुधवार को सुबह लोगों ने तिजोरी दुकान से करीब पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ी देखी तो वे हैरान रह गए। जानकारी करने पर पता चला कि यह तिजोरी संतोष गंगवार की सराफा दुकान से चोरी की गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने जांच की। जांच में पता लगा कि चोर शटर के कुंडे काटकर दुकान में घुसे थे। ताले उसी में लटकते मिले। 

विज्ञापन


बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गूलड़ डांडी निवासी संतोष गंगवार की रम्पुरा मिश्र चौराहे पर सराफा दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात के समय चोरों ने दुकान में धावा बोला। दुकान में रखी तिजोरी उठा ले गए। सुबह उन्हें सूचना मिली तो तुरंत मौके पर आ गए। दुकान स्वामी के अनुसार, चोर करीब 3.50 लाख रुपये का सामान समेट ले गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तुझे मरवा दूंगा...', पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की धमकियां; वकील पति ने लिखीं ये बातें और दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एक जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध नजर आए हैं। बाद में इन संदिग्धों ने डंडे से कैमरे को ऊपर कर दिया, जिससे वह दुकान से तिजोरी लेकर जाते नहीं दिखे। वहीं चोरी की इस घटना से लोग हैरान हैं। चोर भारी भरकम तिजोरी उठाकर आधा किमी तक ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed