{"_id":"66da557e1fd76e891b0448e6","slug":"thieves-entered-two-houses-and-took-away-jewelery-and-cash-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102791-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो घरों में घुसे चोर, जेवर व नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो घरों में घुसे चोर, जेवर व नकदी ले गए
विज्ञापन
देवरनियां। क्षेत्र के एक गांव स्थित दो घरों में घुसे चोर जेवर समेत नकदी चोर कर ले गए। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव गुलड़िया मोहम्मद हुसैन निवासी मोहम्मद शफी का कहना है कि वह बुधवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। 37 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। इसके अलावा भाई सलीम के घर में से आठ हजार नकद समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
15 लाख की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं
थाना क्षेत्र के कस्बा मुंडिया जागीर में 20 अगस्त की रात को चूड़ी व्यापारी रफीक अहमद के घर नकब लगाकर 15 लाख रुपये की चोरी समेत कई अन्य चोरियों का खुलासा देवरनियां पुलिस नहीं कर सकी है। इससे चोरों के हौसले बुलंद है। इसी का फायदा उठाकर फिर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पीडितों ने खुलासे की मांग की है।