फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thieves by ITBP SI son

आईटीबीपी के एसआई का बेटा चोरी करते गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
thieves by ITBP SI son
आईटीबीपी की कैंटीन में ताला तोड़ते पकड़ा गया चमन।
बरेली। जबलपुर में तैनात आईटीबीपी के दरोगा का बेटा आईटीबीपी के बुखारा कैंप की कैंटीन का ताला तोड़ते समय पकड़ा गया है। आरोप है कि वह ताला तोड़कर कैंटीन में चोरी करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी दूरसंचार में तैनात सब इंस्पेक्टर जोत सिंह का परिवार बुखारा में टावर के पास रहता है। मंगलवार रात जोत सिंह का बेटा चमन लाल बुखारा मोड़ स्थित आईटीबीपी तृतीय वाहिनी की कैंटीन का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। ड्यूटी पर मौजूद संतरी देवेंद्र सिंह ने खटपट की आवाज सुनकर उसे रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि चमन को जेल भेज दिया गया है। उसने इससे पहले 24 जनवरी की रात आईटीबीपी परिसर स्थित कैंटीन के गल्ले से 18 हजार रुपये भी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed