{"_id":"6ae265873846a252ce0c1603","slug":"thieves-break-into-four-homes-jewelry-and-cash-worth-ten-lakh-stolen-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6951-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार घरों में चोरों की सेंध, दस लाख के जेवर व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार घरों में चोरों की सेंध, दस लाख के जेवर व नकदी उड़ाई
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। रसूलपुर और पैगानगरी गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
कहीं चोर घर में रखे जेवर और नकदी समेट ले गए, तो कहीं बक्सा उठाकर जंगल में फेंक दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। चोरी गई चीजों की कीमतें करीब दस लाख रुपये के करीब आंकी गई है। पीड़ितों ने तहरीर देकर खुलासे की मांग की है।
परिवार दूसरे मकान में सोता रहा, घर खंगाल ले गए चोर : रसूलपुर गांव निवासी मिहीलाल का परिवार सोमवार रात पास के दूसरे मकान में सो रहा था। इसी दौरान चोर उनके घर में घुस गए और कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर मिहीलाल को सामान बिखरा मिला। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
रात में गश्त बढ़ाने की मांग की :
चारों घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों का जल्द पता लगाने की मांग की है।
-
पैगानगरी में तीन घरों में चोरी, बक्सा जंगल में मिला
पैगानगरी गांव में भी चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। अशोक कुमार के घर से चोर एक तोले की सोने की चेन, करीब एक तोले का मंगलसूत्र, एक तोले के झुमके, पांच ग्राम की अंगूठी, डेढ़ तोले की चांदी की पायल और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं, राजू सागर पुत्र रामप्रसाद सागर के घर से चोर बक्सा उठा ले गए। बाद में बक्सा खाली हालत में जंगल में पड़ा मिला। दुर्गाप्रसाद पुत्र चरण सिंह के घर से चार हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी कुंडल चोरी होने की जानकारी मिली है।
--
चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीमों को जांच कर घटनाओं का खुलासा करने और आरोपियों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ, मीरगंज