{"_id":"69ccece9a3f4cc35cc00cfe1","slug":"thief-caught-in-bareilly-using-yaksha-app-he-swallows-stolen-bracelet-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में यक्ष एप से पकड़ा गया चोर, गिरफ्तार होते ही निगल गया चोरी का ब्रेसलेट; पुलिस ने कराया एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में यक्ष एप से पकड़ा गया चोर, गिरफ्तार होते ही निगल गया चोरी का ब्रेसलेट; पुलिस ने कराया एक्सरे
Wed, 01 Apr 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:31 PM IST
सार
चोरों के अजीबोगरीब किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन बरेली में चोर ने ऐसी करतूत की, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने चोरी का ब्रेसलेट निगल लिया। इस पर पुलिस आरोपी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उसका एक्सरे कराया।
विज्ञापन
आरोपी सिकंदर ने निगला चोरी का ब्रेसलेट
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली शहर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोर ने जितनी चालाकी दिखाई, पुलिस उससे ज्यादा होशियारी से उसके पीछे पड़ गई और अब उसे जेल भेजने से पहले माल रिकवरी करने की जुगत में है। सुरेश शर्मा नगर निवासी अशोक कुमार के घर चोरी की घटना हुई। चोर उनके घर में दूसरे की छत से होकर उतरे और दरवाजा खोलकर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल व चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे से शिकायत की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। इस पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने यक्ष एप के जरिए जब सीसीटीवी फुटेज में आ रहे चोरों का मिलान किया तो पता चला एक चोर हाजियापुर निवासी सिकंदर और दूसरा उसका साथी बिथरी निवासी मुकेश कुमार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने निगल लिया चोरी का ब्रेसलेट
गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चोरी का ब्रेसलेट कलाई में पहन रखा था। उसने तुरंत ही वह ब्रेसलेट मुंह में डालकर पानी पी लिया और निगल गया। पुलिस भी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई और वहां उसका एक्सरे करवा दिया। इसमें ब्रेसलेट उसके पेट में मौजूद दिख रहा है। अब पुलिस चोर का पेट खाली होने का इंतजार कर रही है। वरना ऑपरेशन के जरिए इस ब्रेसलेट को निकालने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।