फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   These Helples helpline Somewhere off to get somewhere not numbers

हेल्पलेस हैं ये हेल्पलाइन कहीं बंद तो कहीं मिलता नहीं नंबर

Tue, 26 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
अगर आप अपनी फोन बुक में इमरजेंसी नंबर सेव करके घटना के समय आपातकालीन सहायता मिलने की उम्मीद करते हैं, तो खबर पढ़कर आपको झटका लगेगा। कोई हेल्प लाइन नंबर इंगेज है, तो कोई प्रचार की कमी के कारण बंद पड़ा है। इतना ही नहीं दो हेल्पलाइन सेवाएं एक ही नंबर पर चलाकर पुलिस प्रशासन अजब खेल भी खेल रहा है। देखिए यह है हेल्पलाइन सेवाओं का हाल-
विज्ञापन


जिला महिला हेल्पलाइन सेवा - 7534805660
उद्देश्य - घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व अन्य महिला हिंसा से संबंधित समस्याओं के तुरंत समाधान 
प्रक्रिया - हेल्पलाइन पर आई सूचना पर महिला थाना संबंधित थाना क्षेत्र को शिकायत करेगा, जिससे तुरंत महिला को सहायता पहुंचाई जाएगी। 
कुल दर्ज शिकायतें - इस वर्ष अबतक दस , बीते वर्ष कुल शिकायतें- 111
क्या है हाल: शिकायतें नहीं पहुंच रहीं हेल्पलाइन पर
 
आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन - 181
उद्देश्य - घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला की काउंसलिंग, घरेलू विवाद को समझौता कराकर सुलझाने की कोशिश व कानूनी सलाह के लिए।  
प्रक्रिया - हेल्पलाइन नंबर पर की गई कॉल लखनऊ स्थिति आशा ज्योति केंद्र के कार्यालय जाती है, वहां से स्थानीय काउंसलर को फोन कर शिकायतकर्ता के विषय में बताकर समाधान के लिए निर्देशित किया जाता है। 
विज्ञापन

कुल दर्ज शिकायतें - चार (यह सेवा 8 मार्च 2016 से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू की गई)
क्या है हाल: प्रचार की कमी के कारण महिलाएं नहीं ले पा रहीं सुविधा का लाभ 

एंटी आब्सीन सेल - 7534805660
उद्देश्य - अश्लील फोन कॉल, एसएमएस व एमएमएस से परेशान महिलाओं की समस्या के निजात के लिए बनाई गई।  
प्रक्रिया - हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायत को लखनऊ स्थित 1090 वूमन पावर लाइन फारवर्ड किया जाएगा। जहां से आईटी विशेषज्ञों की सहायता से समस्या सुलझाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल दर्ज शिकायतें - 0
क्या है हाल: सेल के लिए अलग से नंबर जारी नहीं किया गया है। इस सेल के लिए भी जिला महिला हेल्पलाइन सेवा के नंबर का ही प्रयोग हो रहा है। सेल के प्रचार के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। 


फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन - 101 
उदेद्श्य -किसी भी स्थान पर आग लगने की घटना होने पर घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू करना चाहिए।
प्रक्रिया -फोन करके  शिकायत दर्ज कराने के बाद विभाग की टीम घटना स्थल पहुंचेगी। 
कुल दर्ज शिकायतें - पंद्रह दिन में 0
क्या है हाल : फायर ब्रिगेड विभाग ने जानकारी दी कि 15 दिन से फोन नंबर खराब है, इसलिए उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के नं 100 के जरिए सूचनाएं मिल रही हैँ। 
अभी इस पर नं पर करें कॉल... 05812567098, 9454418503
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed