फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be two more days of chill cloudy clouds

दो दिन और रहेगी ठिठुरन... छाएंगे बादल

Tue, 12 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be two more days of chill cloudy clouds
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सोमवार को बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग, अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट
विज्ञापन

दो दिन बाद सर्द हवा से हल्की राहत मिलने के आसार

बरेली। हवाओं की दिशा शनिवार रात बदलने से हावी शीतलहर ने अब कड़ाके की ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को पहाड़ों की सर्द हवा के साथ बादलों ने शहर में प्रवेश किया तो ठिठुरन और बढ़ गई। जिसके चलते तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञ ने फिलहाल मौसम के तल्ख तेवर से राहत मिलने से इनकार किया है। उन्होंने दो दिन तक सुबह और शाम कोहरा हावी रहने और शीतलहर की आशंका जताई है। दोपहर में हल्की धूप खिल सकती है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों की सर्द हवा के प्रवेश से नमी का स्तर बढ़ गया। बादलों का भी प्रवेश होने से सोमवार को धूप नहीं खिल सकी। जिसके चलते तापमान गिर गया। उन्होंने बताया कि दो दिन तक मौसम सोमवार की तरह रहने के आसार हैं। हालांकि, दोपहर में धूप खिलेगी मगर सर्द हवा के चलते बेअसर रहेगी। तापमान अधिकतम 12 से 17 डिग्री और न्यूतनतम पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा। तापमान कम होने से ठंड का असर बरकरार रहेगा। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के भी आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 98 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed