फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly will get relief from power cuts no tripping zone made in city

Bareilly News: बरेली में बिजली कटौती से मिलेगी निजात, बनेगा नो ट्रिपिंग जोन, चार उपकेंद्र होंगे शामिल

Mon, 11 Aug 2025 01:49 PM IST
बरेली ब्यूरो दानिश सईद, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
दानिश सईद, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

बरेली के 24 उपकेंद्रों में सिविल लाइंस क्षेत्र के तीन उपकेंद्र पहले से ही नो ट्रिपिंग जोन घोषित हैं। विद्युत निगम अब शहर के चार उपकेंद्रों को शामिल कर नो ट्रिपिंग जोन बनाने जा रहा है। 

विज्ञापन
Bareilly will get relief from power cuts no tripping zone made in city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए नो ट्रिपिंग जोन बनेगा। इसमें ओवरलोडिंग से जूझ रहे शहर के सुभाषनगर, हरूनगला, शाहदाना व किला उपकेंद्र को शामिल करने की तैयारी है। जोन बनने से इन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अन्य काम भी होंगे। इस बार गर्मियों और मानसून की शुरुआत से ही बिजली आपूर्ति की समस्या से शहर भर की जनता परेशान रही। हाल यह रहा कि 1912 हो या हेल्प डेस्क शिकायत के दो-दो दिन बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि लगभग 75 प्रतिशत शिकायतें ट्रिपिंग से जुड़ी दर्ज की गईं। अधिकारियों के मुताबिक, शहर के 24 उपकेंद्रों में सिविल लाइंस क्षेत्र के तीन उपकेंद्र पहले से ही नो ट्रिपिंग जोन घोषित हैं। 
विज्ञापन


अब शहर के चार उपकेंद्रों को शामिल करके नो ट्रिपिंग जोन बनने जा रहा है। इससे ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक, जल्द ही इसको लेकर बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे, हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर नो ट्रिपिंग जोन के लिए चुने जाने वाले उपकेंद्रों को घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीडरों को किया जाएगा मजबूत
अधिकारियों के मुताबिक, नो ट्रिपिंग जोन में शामिल उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 33 केवी लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। पेड़ो की छटाई के साथ फीडरों को मजबूत करने का काम होगा। विद्युत निगम के मुताबिक, नो ट्रिपिंग जोन घोषित होने पर इन उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से बढ़ी राहत मिलेगी।

लोड को भी किया जाएगा डायवर्ट 
अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए लोड को डायवर्ट करने का काम भी किया जाएगा। इसमें हरूनगला का भार जल्द ही पवन विहार नवनिर्माण उपकेंद्र पर बंटेगा तो वहीं कुतुबखाना, सुभाषनगर, किला, शाहदाना उपकेंद्रों पर आने वाले अतिरिक्त भार से होने वाले फाल्ट से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बाढ़ का कहर: बदायूं में गंगा का रौद्र रूप, साल 2023 का टूटा रिकॉर्ड, खेत डूबे-घरों में पानी, 39 गांव प्रभावित

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि चार उपकेंद्रों को शामिल करके नो ट्रिपिंग जोन बनाया जाएगा। एक सप्ताह बाद ही इस पर काम देखा जा सकेगा। ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। 

लापरवाही पर अभियंताओं को फटकारा
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ने अफसरों और अधिकारियों को फटकार लगाई है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने सार्वजनिक तौर पर विद्युत निगम के सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा है कि शहरी क्षेत्रों में 1912 की शिकायतें 100 से ऊपर ही रहती हैं। 

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक करें। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को इसके लिए गंभीर रहने के लिए कहा। मुख्य अभियंता ने बताया कि अगर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं होता है तो इसको लेकर जवाबदेही तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed