फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be prayers in Saidpur goodbye

सैदपुर में नहीं होगी अलविदा की नमाज

Fri, 01 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 01 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सैदपुर कुर्मियान गांव में अलविदा की नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवाद को सुलझाने भाजपा सांसद अपनी टीम संग पहुंचे। उन्होंने दोनों धर्मों लोगों को समझाकर नई परम्परा न डालने को कहा। उधर, एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि सैदपुर कुर्मियान में कभी अलविदा और ईद की सामूहिक नमाज नहीं होती है। इसलिए नई परम्परा शुरू नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

गांव सैदूपुर कुर्मियान गांव में एक स्थान पर नमाज होती है। लेकिन ईद और जुमा अलविदा की नमाज कभी नहीं हुई। आरोप है कि गांव के नौशे बक्श, रसूल शाह, सादान, आबिद जलील, अल्ताफ हुसैन मस्जिद का निर्माण कराने के मकसद से ईंटें मंगा ली थीं। संतराम, जमुना प्रसाद, कालीचरन, गंगसिंह, इंद्रपाल, राजू, रामसिंह आदि ने इसका विरोध कर दिया। इसे लेकर गांव के दोनों पक्षों में तनाव हो गया। सूचना पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप बृहस्पतिवार को गांव गए और दोनों पक्षों से बात की। सांसद संग जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, राकेश कश्यप, आदेश प्रताप, हीरा लाल, संत राम आदि भाजपा के नेता मौजूद रहे।  सांसद ने आश्वासन दिया है कि गांव में किसी भी धर्म की नई परंपरा नहीं शुरू होगी। अलविदा की नमाज में एक वर्ग ने तनाव की आशंका पर पीएससी तैनात करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed