फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be additional pressure of 2.5 lakh passengers on transport services for two days, arrangements are inadequate

Bareilly News: परिवहन सेवाओं पर दो दिन रहेगा ढाई लाख यात्रियों का अतिरिक्त दबाव, इंतजाम नाकाफी

Sat, 06 Sep 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
There will be additional pressure of 2.5 lakh passengers on transport services for two days, arrangements are inadequate
बरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान शनिवार और रविवार को परिवहन सेवाओं पर ढाई लाख यात्रियों का अतिरिक्त दबाव रहेगा। बरेली में 45 केंद्रों पर दो दिन दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा में अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, पीलीभीत, शाहजहांपुर और सुल्तानपुर से आने वाले 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा परीक्षा देने के लिए बरेली से भी अभ्यर्थी अमरोहा, बिजनौर, बदायूं, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों के लिए जाएंगे। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बस अड्डों पर कोई प्रबंध नहीं किए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के मद्देनजर रेलवे बरेली होते हुए आइ विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। रोडवेज ने सात रूटों पर महज 505 बसें लगाई हैं। पिछले दिनों रोडवेज के बेड़े से 40 बसों के बाहर हो जाने के बाद कई रूटों पर बसों की कमी है। इस बीच परीक्षा के दौरान यात्रियों का दबाव बढ़ने से समस्या भी बढ़ेगी। दोनों बस अड्डों पर पानी तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कीचड़ और गंदगी भी फैली हुई है। पुराने बस अड्डे के पूछताछ केंद्र का बुरा हाल है। शुक्रवार को भी खराबी के कारण रोडवेज की 60 से ज्यादा बसें वर्कशाॉप से बाहर नहीं आ सकीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि सभी रूटों पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने के साथ दोनों बस अड्डों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, जो चौबीस घंटे काम करेंगे। मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। अगर किसी रूट पर बसों की कमी सामने आती है तो अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर सिविल पुलिस भी रहेगी तैनात
जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस को भी लगाया जाएगा। भीड़-भाड़ के दौरान जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर अक्सर हादसे हो जाते हैं। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर अतिरिक्त फोर्स के लिए एसएसपी बरेली को लिखा गया है। संवाद
इन नंबरों पर करें पूछताछ
पुराना बस अड्डा- 9758869300
सेटेलाइट बस अड्डा- 9758879300
बदायूं बस अड्डा- 8791124107
पीलीभीत बस अड्डा- 9149269114
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed