{"_id":"571fccc74f1c1bfb4ca91d82","slug":"there-were-children-on-vacation-to-relax-teacher-salaries-withheld","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे छुट्टी पर शिक्षक आराम फरमा रहे थे, वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे छुट्टी पर शिक्षक आराम फरमा रहे थे, वेतन रोका गया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बच्चाें की शिक्षा को लेकर कैसी गंभीरता दिखा रहे हैं इसकी पोल मंगलवार को एडी बेसिक के निरीक्षण में खुल गई। बेनीपुर सादात के प्राइमरी विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल में मौके पर शिक्षक आराम फरमाते मिले और बच्चे छुट्टी पर थे। एडी बेसिक ने बीएसए को फोन कर शिक्षकाें का वेतन रोकने को कहा है।
सुबह 10 बजे के बाद अचानक एडी बेसिक शशि देवी शर्मा निरीक्षण पर बेनीपुर सादात के विद्यालय में पहुंची। यहां प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल दोनों ही संचालित हैं। प्राइमरी में शिक्षिका मोनी जायसवाल, विनीत और रेखा उपस्थित थीं, लेकिन बच्चे एक भी नहीं थे। वहीं जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक रशिदा बानो, इस्लामुद्दीन और आमोद यादव उपस्थित थे लेकिन बच्चाें की संख्या कम थी। उन्हें बच्चों की उपस्थिति के प्रति गंभीरता न दिखाने पर फटकार लगाई। एडी बेसिक ने बीएसए देवेंद्र स्वरूप को फोन कर स्थिति बताई और शिक्षकाें का वेतन रोकने को कहा।
- मिड डे मील बांटने वाली संस्था से मांगा जवाब
इज्जतनगर के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील मीनू के अनुसार खाना न पहुंचने पर बीएसए ने वितरण संस्था से जवाब मांगा है। चार दिन पहले स्कूल में बीएसए ने निरीक्षण किया था। इस दौरान मिड डे मील में मीनू के अनुसार भोजन नहीं पाया गया। राष्ट्रीय निर्मल उत्थान संस्थान को इस संबंध में पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है।