फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was no electricity for hours in Mirganj and more than 100 villages

Bareilly News: मीरगंज और 100 से अधिक गांवों में घंटों बिजली गुल

Fri, 01 Aug 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for hours in Mirganj and more than 100 villages
मीरगंज। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक कस्बा मीरगंज और आसपास के 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार रात आई खराबी बृहस्पतिवार दोपहर तक ठीक नहीं हो पाई, जिससे घरों, दुकानों और बाजारों में लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब आम हो गई है। जैसे ही हल्की बारिश होती है या हवा चलती है। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो जाता है। कस्बा अंधेरे में डूब जाता है। मजबूरी में बिजली निगम कस्बे की आपूर्ति को ग्रामीण लाइन से जोड़ देता है, लेकिन इससे ग्रामीण लाइन भी ओवरलोड होकर खराब हो जाती है।
विज्ञापन

पेड़ों की छंटाई से बिजली आपूर्ति हो रही बाधित
इस समस्या को लेकर अवर अभियंता करुणेश मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एचटी लाइन पेड़ों के बीच से गुजर रही है, जिसके कारण मौसम में थोड़ा बदलाव होते ही फॉल्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि लाइन की स्थिति को दुरुस्त करने और पेड़ों की छंटाई का काम जरूरी है। तभी लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed