फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was an altercation between ambulance workers, EMT service ended

Bareilly News: एंबुलेंस कर्मियों में हुई कहासुनी, ईएमटी की सेवा समाप्त

Mon, 23 Dec 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
There was an altercation between ambulance workers, EMT service ended
नवाबगंज। एंबुलेंस 102 की हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारी और एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी के बीच हुई कहासुनी के बाद अधिकारियों ने एंबुलेंस के ईएमटी की सेवा समाप्त कर दी है। इससे नाराज हेल्प डेस्क की महिला कर्मचारी पर प्रसूताओं के परिजनों से रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए ईएमटी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के सीएचसी में एंबुलेंस 102 की हेल्प डेस्क पर कार्यरत ईएमटी तारावती और एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी यशपाल सिंह के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। पांच दिन पूर्व उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी एंबुलेंस 102 के अधिकारियों को मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच-पड़ताल कर एंबुलेंस के ईएमटी यशपाल की सेवा समाप्त कर दी। इससे नाराज यशपाल ने हेल्प डेस्क की ईएमटी पर प्रसूताओं से रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेरा है। मामले में एंबुलेंस के अधिकारियों ने जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन

एंबुलेंस 102 के आरएम विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद ईएमटी यशपाल की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed