{"_id":"685c54327c7ca019f50ae3a2","slug":"there-was-a-ruckus-over-the-installation-of-ambedkars-statue-bareilly-news-c-4-1-bly1039-669642-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा रोड जाम करने का प्रयास पु
फरीदपुर। रुरिया गांव में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए अनुमति नहीं मिलने से नाराज भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महापंचायत बुलाई। इसकी सूचना पर रुरिया गांव में आसपास थानों की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीण और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर बुखारा रोड जाम करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के मुस्तैद रहने के बाद सभी लौट गए। फिलहाल पुलिस ने गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।
रुरिया गांव में कुछ दिन पूर्व बाबा साहब आंबेडकर की करीब चार फुट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा लगाई जा रही थी। अन्य ग्रामीणों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस ने रात में ही प्रतिमा लगाने से मना कर दिया। इसके बाद प्रतिमा लगाने वाले प्रतिमा को उस स्थान से उठा ले गए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा लगवाने के लिए ज्ञापन पुलिस प्रशासन को दिया था।
अनुमति न मिलने से बुधवार दोपहर भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को इकट्ठा कर महापंचायत में चर्चा की। इसके बाद सभी ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक से गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर बुखारा फरीदपुर रोड पर पहुंच गए। यहां प्रदर्शन के बाद बुखारा रोड जाम करने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया। तभी लोग वापस लौट गए। इस मौके पर भीम आर्मी के पदाधिकारी पवन सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को समझा दिया है। इजाजत मिलने के बाद ही प्रतिमा स्थापित करने को कहा गया है। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।