{"_id":"5f6a5ee58ebc3ee8c340f11b","slug":"there-is-some-reward-at-the-red-gate-traffic-still-crawling-at-chaupula-bareilly-news-bly420738315","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल फाटक पर तो कुछ गनीमत.. चौपुला पर अब भी रेंग रहा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल फाटक पर तो कुछ गनीमत.. चौपुला पर अब भी रेंग रहा ट्रैफिक
विज्ञापन
चौपुला पुल निर्माण के लिए बेतरतीब ढंग से सरिया उठाते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मंगलवार को भी लगा जाम, सरिया भी बेतरतीब ढंग से सड़क पर डालीं
विज्ञापन
बरेली। एडीजी के निर्देश के बाद भी चौपुला चौराहे पर जाम की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है। मंगलवार को भी यहां जाम लगा। सेतु निगम जिस ढंग से काम करा रहा है, उससे भी दिक्कतें पैदा हो रही हैं।
एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने चार दिन पहले चौपुला फ्लाईओवर और लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने एसपी ट्रैफिक तथा सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क पर अनावश्यक रूप से पड़ी निर्माण सामग्री हटवाकर आवागमन सुलभ बनाया जाए। टूटी सर्विस लेन दुरुस्त कर डिवाइडर लगाकर जाम की समस्या दूर की जाए।
एडीजी के निर्देश के बाद लाल फाटक क्रॉसिंग पर सड़क से बजरी हटाकर और डिवाइडर लगाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई, लेकिन चौपुला पर सर्विस लेन अब भी टूटी है। यहां सरिया और पिलर निर्माण के संसाधन जहां-तहां बिखरे पड़े हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो गया है। मंगलवार को भी लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। सर्विस लेन को थोड़ी मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। यहां सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी को कराना है जो अभी तक शुरू नहीं किया गया है।