फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is rain in many areas amid the movement of clouds

Bareilly News: बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में खंडवर्षा

Fri, 09 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
There is rain in many areas amid the movement of clouds
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की घटती सक्रियता से धूप के साथ पारा बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह घने बादल छाए, बूंदाबांदी के बाद तेज धूप निकली। दोपहर में भी बादलों और धूप की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग ने दो दिन बाद बादल छंटने और गर्मी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बादलों का पहरा रहा, जहां अनुकूल माहौल बना वहां बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। फिर तेज हवा चलने से बादल छंटे और करीब दस बजे से धूप निकलने लगी। दोपहर 12 बजे फिर बादल छाए पर कुछ ही देर बाद आगे बढ़ गए। दोपहर तीन बजे भी बादलों का जमावड़ा लगा पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना और 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने उन्हें आगे खिसका दिया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने दो दिन बाद 11 मई से आसमान साफ होने पर तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ने की बात कही है। बता दें कि पिछले चार दिन में 54 मिमी बारिश जिले में हुई है। लिहाजा, धूप निकलने पर भी नमी की बढ़त से गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.5 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
35.5
24.2
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल मंडराने का अनुमान है।
सूर्योदय 5:26
सूर्यास्त 6:52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed