फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is no solution to the water crisis, people are yearning for water

Bareilly News: जलसंकट का समाधान नहीं पानी के लिए तरसे लोग

Wed, 23 Apr 2025 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
There is no solution to the water crisis, people are yearning for water
बरेली। अभियंताओं के निर्बाध जलापूर्ति के दावे के विपरीत सैदपुर हॉकिंस सहित कई मोहल्लों में मंगलवार को भी टोंटियां सूखी पड़ी रहीं। कई घरों में बूंद-बूंद पानी आ रहा है। कुंवरपुर, आलमगिरीगंज के कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। हालांकि, सैदपुर हॉकिंस में शाम को आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

इन वार्डों के पार्षद पिछले कई दिनों से जलकल अभियंताओं को पेयजल संकट की जानकारी दे रहे थे। इसके बाद भी अभियंता मौके पर नहीं पहुंचे। मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अवर अभियंता प्रियंका कटियार मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि अवर अभियंता ने गोपाल मौर्या, जितेंद्र मौर्य के घर पहुंचकर खुद हकीकत देखी। इस दौरान टोंटियों में पानी नहीं आ रहा था।
उन्होंने ऊंचाई की वजह से पानी न आने की बात कही। आश्वासन दिया कि पंप की क्षमता बढ़वाई जाएगी। आलमगिरीगंज की बताशा वाली गली में सेवानिवृत्त शिक्षक माधवी अग्रवाल ने कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारू होने के दावे कुछ भी हों पर हकीकत में स्थिति विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश गुप्ता कचौड़ी वाले और अमित कुमार ने भी बताया कि कई लोगों के घरों में पानी गंदा आ रहा है।
पार्षद मुकेश सिंघल ने बताया कि करीब 70-80 परिवार गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। जलकल की टीम आई पर समाधान नहीं कर पाई। लोग मस्जिद और गुरुद्वारे के सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर आते है। नगर आयुक्त ने नई पाइप लाइन बिछवाने का भरोसा दिया है।

वहीं, कुंवरपुर की वाल्मीकि बस्ती के 50-60 घरों में मंगलवार को भी गंदा पानी आया। मोहल्ले की राजरानी और दीपक कुमार हैंडपंप पर पानी भरते हुए मिले। बोले- सुबह शाम जब जरूरत होती है इसी हैंडपंप से पानी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed