फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are no security arrangements on dividers and bridges

Bareilly News: डिवाइडर और पुलों पर नहीं है सुरक्षा के इंतजाम

Wed, 20 Nov 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
There are no security arrangements on dividers and bridges
बरेली। कोहरे ने दस्तक दे दी है, लेकिन अधिकारी सतर्क नहीं हुए हैं। डिवाइडरों पर और उनके बीच के कट पर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर टेप तक नहीं लगे हैं। श्यामगंज से किला रोड, सेटेलाइट, स्टेडियम रोड, एसएसपी ऑफिस की सड़क, रोडवेज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार जैसे इलाकों में सड़कों के किनारे बनी सफेद पट्टी भी घिसकर गायब हो चुकी है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। कई जगह पुलिस के डायवर्जन प्लान भी हादसों का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने गांधी उद्यान के सामने बैरिकेडिंग की है। इसकी वजह से कार व अन्य वाहन अर्बन हाट के गेट के सामने से मुड़कर बियावानी कोठी के रास्ते पर निकलते हैं। यहां डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगे हैं। उनकी ऊंचाई भी कम है। ऐसे में कई बार कैंट, श्यामगंज और डायवर्ट होकर आ रहे वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। कोहरे के सीजन में इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


श्यामगंज पुल के दोनों छोर खतरनाक
श्यामगंज पुल के दोनों छोर पर स्थिति खतरनाक है। शुरुआत में ही गहरे गड्ढों के साथ कम ऊंचाई वाले टूटे हुए डिवाइडर हैं। यहां भी कोई रिफ्लेक्टर टेप या साइन बोर्ड नहीं हैं। रात नौ बजे के बाद वनवे खत्म होने पर इस रूट से भारी वाहन भी गुजरते हैं। पुल के ऊपर की सड़क भी खस्ताहाल हो गई है। रिफलेक्टर आदि गायब हो गए हैं। सेटेलाइट और नकटिया पुल की हालत भी ऐसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जहां भी रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे हैं, उन्हें लगवाया जाएगा। साइन बोर्ड आदि की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी भी बनवाई जाएगी, ताकि कोहरे में हादसे न हों। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed