फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are many options in humanities and commerce subjects as well.

Bareilly News: मानविकी और वाणिज्य विषय में भी हैं कई विकल्प

Sun, 02 Apr 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
There are many options in humanities and commerce subjects as well.
बरेली। 12वीं के दौरान ही विद्यार्थी अपने भविषय के बारे में विचार करने लगते है। कुछ विद्यार्थियों ने स्नातक की पढ़ाई के अनुसार ही 11वीं में स्ट्रीम चयनित की थी, लेकिन कई विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने पर भविष्य की चिंता हैं। करियर काउंसलर के अनुसार वाणिज्य और मानविकी विषय में भी कई विकल्प है। जिनकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसलिए सोझ-समझकर स्नातक के कोर्स को चुनें।
विज्ञापन

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं तीन दिन में खत्म होने वाली है। अधिकतर मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि हर स्ट्रीम में ऐसे कई विद्यार्थी हैं जो स्ट्रीम से संबंधित प्रचलित कोर्स नहीं करना चाहते, लेकिन उनको इसके अलावा कोई अन्य विषय व उससे जुड़ी नौकरियों के बारे में पता ही नहीं है। करियर काउंसलर पारुष अरोरा कहते हैं कि मानविकी और वाणिज्य के कोर्स में प्रतिस्पर्धा कम है और अच्छी नौकरी के काफी मौके हैं। परीक्षाओं के बाद ढंग से आकलन किया जाए तो मन मुताबिक करियर चुना जा सकता है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

कक्षा 12 में मानविकी के बाद करियर विकल्प
मानविकी के बाद विद्यार्थी पत्रकारिता, मनोविज्ञान (परामर्श, औद्योगिक, समाजिक, उपभोक्ता, शैक्षिक, सैन्य, फोरेंसिक, मीडिया, न्यूरो, खेल) वकालत, यात्रा और पर्यटन प्रबंधन, हवाई यात्रा प्रबंधन, होटल प्रबंधन, औद्योगिक प्रबंधन, प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व अध्ययन और वूमन एंड जेंडर स्टडी में करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य विषय के विकल्प
बीए, बीकॉम, सीए सीएस के अलावा विद्यार्थी मानव संसाधन विकास प्रबंधन, कानूनी सलाहकार/अटॉर्नी, मुख्य लेखाकार/मुख्य आंतरिक लेखा परीक्षक, प्रमाणित प्रबंधन लेखाकार, बाजार शोधकर्ता, बीमांकिक विज्ञान, वित्तीय विश्लेषण, बैंकिंग, प्रमाणित वित्तीय नियोजक, चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक, एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स की पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed