फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then was with welfare , now Azam

तब कल्याण के साथ था, अब आजम के

Sat, 27 Feb 2016 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Then was with welfare , now Azam
बरेली। सपा के एमएलसी प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने दो बार टिकट मिलने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और कैबिनेट मंत्री आजम खां को दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार वह राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रत्याशी थे तब कल्याण सिंह ने टिकट दिलाया था। अब वह आजम खां के साथ हैं और उन्हीं की बदौलत प्रत्याशी बने हैं। उन्होंने बरेली से भेदभाव की बात से इन्कार करते हुए कहा कि यदि चुनाव जीते तो रामपुर और बरेली दोनों क्षेत्रों में आधा-आधा पैसा आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में घनश्याम लोधी ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह गलत हैं कि पिछली बार एमएलसी बनने के बाद वह बरेली नहीं आए। लखनऊ से रामपुर जाते समय बरेली के सर्किट हाउस में ही रुकते थे। यह भी कहा कि इस बार टिकट हाईकमान, आजम खां और सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की बदौलत मिला है। कल्याण सिंह से पिछले सात साल से मुलाकात तक नहीं हुई। अब उनकी राजनीति अलग है, मेरी अलग। लोधी ने कहा कि बरेली के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी दिलाने के बारे में वह आजम खां से बात करेंगे। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में घनश्याम लोधी को चुनाव लड़ाने पर कोई मतभेद नहीं है। सब एकजुट होकर चुनाव तैयारी में जुटे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, प्रमोद बिष्ट, जफर बेग, हरिशंकर यादव, जाहिद हुसैन गुड्डू, अरविंद गंगवार, संजीव यादव, मलखान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed