फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then undo the kitty party restaurateur head raised

किटी पार्टी का हुआ कबाड़ा तो रेस्टारेंट सिर पर उठाया

Mon, 25 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 25 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Then undo the kitty party restaurateur head raised
हंगामा
दो महीने बाद महिलाआें ने शहर के एक रेस्टोरेंट में मिलने का प्लान बनाया। किटी पार्टी आयोजित की गई एडवांस बुकिंग हो गई। जब संडे को महिलाएं सज धजकर रेस्टोरेंट पहुंचीं तो गुस्सा सातवें आसमान पर था। प्रबंधक ने हॉल देनेे से मना कर दिया। कहा कि हॉल किसी और को बुक हो चुका है। ऐन मौके पर धोखा मिलने से महिलाएं नाराज हो गई और खूब हंगामा हुआ। उन्हाेंने अपने पतियाें को बुला लिया। एक घंटे तक बहस होती रही। अंत में रेस्टोरेंट के मालिक को स्थिति संभालनी पड़ी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में अक्सर पार्टी आयोजित की जाती है। 15 अप्रैल को रेनु गुप्ता ने नीता जोशी, हेमलता, पुष्पा अरुन, सीमारानी, शबीना, सारिका, दीप्ती अग्रवाल, किरन राणा, बबीता पाल, पूनम कटियार, प्रेमलता, श्वेता, वंदना चंदन और संतोष मिश्रा के साथ किटी पार्टी आयोजित करने के लिए यहां एडवांस बुकिंग करा ली। 500 रुपये एडवांस जमा किए गए और 280 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से शुल्क की बात कही गई। रविवार को जब सभी महिलाएं रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुईं तो एक घंटा पहले बुक हॉल किसी और को दे दिया गया। महिलाआें ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव एडवांस के 500 रुपये वापस देने लगे तो महिलाएं और गुस्सा हो गईं। उसने दूसरी पार्टी का कार्यक्रम किसी और जगह शिफ्ट करने से हाथ खड़े कर दिए। इस पर महिलाआें ने अपने पतियों को सूचना दी तो वे सब भी पहुंच गए। एक घंटे की बहस के बाद रेस्टोरेंट के मालिक संजीव अग्रवाल ने स्थिति संभाली और पहले से बुक हॉल खाली करवाकर दिया। 
विज्ञापन


‘प्रबंधक की वजह से महिलाआें को दिक्कत हुई। उनको दूसरी पार्टी का कार्यक्रम हटवाकर हॉल दे दिया गया।’
संजीव अग्रवाल, मालिक, सागर रत्ना रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed