फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   .. then the polling will be only from electoral rolls

.. तो गड़बड़ मतदाता सूचियों से ही होगा चुनाव

Mon, 20 Nov 2017 02:08 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 20 Nov 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यह लगभग तय हो गया है कि शहर में इस बार निकाय चुनाव के लिए मतदान उन्हीं मतदाता सूचियों के आधार पर होगा, जिनमें गड़बड़ियों की भरमार हैं। हालांकि गड़बड़ियों की शिकायतें महीना भर पहले से ही मिलनी शुरू हो गई थीं, लेकिन फिर भी प्रशासन ने मतदाता सूचियों को दुरुस्त कराने के नाम पर सिर्फ खानापूरी करने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला छुड़ा लिया। अभी भी हालत यह है कि रहपुरा चौधरी में वोटरों की संख्या इस इलाके की जनसंख्या के बराबर है। शांति विहार जहां वोटरों की संख्या कुल आबादी से 125 फीसदी तक पहुंच गई थी, वहां मतदाता सूची को संशोधित किए जाने के बावजूद अब भी मतदाताओं की संख्या करीब 85 फीसदी है। जाहिर है कि इन गड़बड़ियों का असर चुनाव परिणाम पर भी पड़ सकता है।
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद से ही उस पर शिकायतें आनी शुरू हो गई थीं। बड़े पैमाने पर शिकायतें आने के बाद जिला प्रशासन चेता तो लेकिन फिर भी सिर्फ चार वार्डों की सूचियों में कुछ सुधार करके खानापूरी कर दी। बाकी वार्डों की मतदाता सूचियों में अभी तक काफी गड़बड़ियां हैं। बड़ी विहार और छोटी विहार की मतदाता सूचियों में तो इधर के वोट उधर कर दिए जाने जैसे भी तमाम मामले हैं। रहपुरा चौधरी में अभी भी जनसंख्या और वोटराें की संख्या बराबर बताई गई है। शांति विहार में वोटर संख्या 124.72 फीसदी से घटाकर बमुश्किल 84 फीसदी किया गया है। अब प्रशासन की ओर से सफाई दी जा रही है कि बीएलओ की गलती से ज्यादातर वार्डों में मृतकों के वोट भी नहीं कट पाए। शांति विहार में 3405 वोट काटने के बाद वोटरों के अविश्वसनीय प्रतिशत में कमी आई है। 
विज्ञापन

इसी तरह चकमहमूद और एजाज नगर गोटिया की वोटर सूची में गड़बड़ी बनी हुई है। यहां की मतदाता सूूची में करीब 50 से अधिक नाम गलत थे। इनमें कुछ ही सही हो पाए हैं। प्रशासन ने वार्ड 10 के मतदाताओं को वार्ड 3 से जोड़ने की शिकायत को दूर कर दिया गया, लेकिन गड़बड़ियां अभी भी बाकी हैं। रामपुर बाग, रोहिलीटोला के दो वार्डों में डबल वोट होने की शिकायत है। सुभाषनगर के वार्ड 12 सिठौरा, वार्ड 13 शांति नगर और वार्ड 66 शाहबाद की मतदाता सूूची को एसीएम द्वितीय ने ठीक कराया लेकिन फिर भी ये सूचियां पूरी तरह ठीक नहीं हो पाईं। वार्ड 79 चक महमूद नगर के 12 घरों के वोट कट गए थे। उन्हें जांच के बाद जुड़वाया गया। कुछ दूसरे वार्ड के मतदाताओं को वार्ड 75 एजाजनगर में जोड़ दिया था, उन्हें भी सही करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के वोट कटने के बाद अब शहर में जनसंख्या के सापेक्ष वोट का प्रतिशत 73 से घटकर 71 फीसदी हो गया है। मतदाता सूचियों की गलतियां भी दूर कराई गई है।  -अभिजीत मुखर्जी, सहायक निर्वाचन अधिकारी 




स्वालेनगर में फिर बदला बूथ, हंगामा 
बरेली।  स्वालेनगर में फिर बूथ बदलने पर हंगामा हो गया। 15 दिन पहले इस इलाके के निवर्तमान पार्षद अलीम सुल्तानी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर प्राइमरी पाठशाला स्वालेनगर, नवदिया के बूथ को अमन इंडियन स्कूल, लीची बाग में किए जाने का विरोध किया था। रविवार को इसी इलाके के जफर खां, तसलीम, लताफत हुसैन, आदि लोग निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में बूथ बदल दिया गया। उनके वोट लीचीबाग में है, अमन स्कूल में बूथ होने की वजह से मतदान करना आसान था, लेकिन अब मतदान करने को काफी दूर आना होगा। इसलिए मतदाता सूची के भाग संख्या 224 का बूथ लीचीबाग में ही रहने दिया जाए। एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed