फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft was done wearing masks and gloves...

बरेलीः मांग घटी तो दाल और तेल धड़ाम

Thu, 23 Apr 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Theft was done wearing masks and gloves...
बरेली की किला मंडी में दुकानदारों को सामाजिक दूरी की पालन करने के लिए कहते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉकडाउन लागू होते ही मुनाफाखोरों ने बढ़ा दिए थे दाम

विज्ञापन
बरेली। जनता कर्फ्यू लगते ही रात में ही उपभोक्ता खरीदारी करने के लिए बाजारों में दौड़ने लगे थे। यह सिलसिला कई दिनों तक चला। लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने लगे तो जमाखोरों ने कालाबाजारी शुरू कर दी थी। नमक हो या मिर्च या फिर आटा सभी आवश्यक वस्तुओं पर मनमाने ढंग से कीमतें बढ़ा दीं, लेकिन अब मांग में कमी आते ही दाल, तेल, सब्जी आदि की कीमतें पांच से दस रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गई हैं। हालांकि आटा कारोबार में अभी मनमानी हो रही है।
करीब एक माह तक बाजार में मनमानी कीमतें वसूलने का दौर बना रहा। कुछ दालों ने शतक लगा दिया था लेकिन अब स्थिति काफी सामान्य हो गई है। दालें पांच रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गई हैं, जबकि मूंग दाल अभी भी सौ के पार चल रही है। अरहर दाल में भी गिरावट आई है। खाद्य तेलों में दस रुपये तक की मंदी आई है। कारोबारियों ने बताया कि बाजार में अनावश्यक मांग थी, इससे दामों में उछाल आया था। अब तीन-चार दिनों से स्थिति काफी बदली है। श्यामगंज थोक बाजार में सख्ती के चलते दालों की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बड़े स्टाकिस्टों ने ही दाम ज्यादा कर दिए थे, इसलिए थोक बाजार में भी उछाल आ गया था। इसका असर रिटेल तक पहुंचा, लेकिन अब मांग में काफी कमी आने से दालें भी पांच से सात रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई हैं।
विज्ञापन

आटा बाजार में मनमानी

आटा बाजार में कारोबारी प्रशासन को धता बताकर मनमानी कर रहे हैं। आटा (मिल) थोक बाजार में 18-19 रुपये किलो है जो रिटेल में 25 रुपये बेचा जा रहा है। नए गेहूं का आटा (चक्की) भी बाजार में आने लगा है, इसकी कीमत थोक बाजार में 22 रुपये तक है जो रिटेल बाजार में दुकानदार 28-30 रुपये तक बेच रहे हैं। पुराना गेहूं आटा थोक 22-24 रुपये किलो है यह 30 से 32 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा 42 रुपये किलो तक
मॉडल टाउन के सामने एक किराना दुकान पर आटा 42 रुपये किलो बेचा जा रहा है। दुकानदार ने पूछने पर बताया कि सरबती गेहूं 40 रुपये और उसका आटा 42 रुपये किलो है। गेहूं पिसाई सिर्फ दो रुपये किलो होने पर दुकानदार कोई सही जवाब नहीं दे पाया। राजेंद्रनगर पॉश कालोनी स्थित गुप्ता चौराहा पर एक किराना दुकान पर सामान्य आटा 40 रुपये बिक रहा है। इस दुकान पर प्रतिबंधित गुटका, पान मसाला और सिगरेट कई गुुना ज्यादा दरों पर बिक रही हैं। एक कंपनी का मसाला 50 की जगह 85 रुपये प्रति पाउच बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

श्यामगंज बाजार में ग्राहकों की कमी है, जबकि दुकानों पर माल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अब बड़े स्टाकिस्ट मनमानी नहीं कर रहे हैं। इससे दालोें की कीमतों मेें गिरावट आई है। इसका फायदा उपभोक्ता मिल रहा है। - राजेश अग्रवाल, थोक कारोबारी

सिर्फ मूंग दाल 100-105 रुपये प्रति किलोग्राम है। बाकी दालें 80 रुपये से नीचे हैं। अरहर, मसूर और चना दाल के दाम दस रुपये तक नीचे आ गए हैं। लॉकडाउन में लोगों ने ज्यादा खरीद कर ली थी इसलिए अब मांग कम हो गई है। - राज खंडेलवाल, दाल व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed