फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of oil and wire by opening 250 KVA transformer

Bareilly News: 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खोलकर तेल व तार चोरी

Tue, 30 Dec 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Theft of oil and wire by opening 250 KVA transformer
फरीदपुर। गौसगंज रोड पर कॉलोनी में लगे बिजली निगम के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर का तार चोरी करने का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर की बॉडी चोर मौके पर छोड़कर भाग गए। जेई वीरू सिंह ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर विद्युत उपखंड के जेई वीरू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि नगर में सेंट मैरी स्कूल के पीछे कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगा था। इसमें 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार रात चलती लाइन के तारों को काटकर ट्रांसफार्मर खोल लिया। उसमें से तेल व कॉपर का तार निकाल लिया और उसे ले गए। सोमवार सुबह मौके पर जाकर देखा तो वहां पर ट्रांसफार्मर की बॉडी व अन्य सामान खुला पड़ा था। तेल और कॉपर का तार गायब था। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

--------
शटर के ताले तोड़कर दुकान में चोरी

शेरगढ़। कस्बा के बाइपास तिराहे पर स्थित शेरगढ़-शाही रोड पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान के शटर में लगे ताले तोड़कर रविवार रात चोर दुकान के अन्दर काउंटर में रखे 80 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए, जबकि पास में ही मौजूद बैंक की सुरक्षा में पुलिसकर्मी ड्यूटी देते हैं। मामले के पीड़ित ने सोमवार को तहरीर दी है। कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी अतुल कुमार मौर्य ने दी तहरीर बताया कि बैंक के पास उनकी दुकान है। रविवार रात चोर दुकान में घुसकर रुपये ले गए। सुबह जब वह पहुंचे तो दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आसपास लगे सीसी कैमरों से फुटेज जुटाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed