{"_id":"68ec104a6aa8a5542c05c06f","slug":"theatrical-attack-on-conservatism-and-prejudice-bareilly-news-c-4-vns1074-744917-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रूढ़िवाद और पक्षपात पर रंगमंच से प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रूढ़िवाद और पक्षपात पर रंगमंच से प्रहार
विज्ञापन
बरेली। विंडरमेयर थिएटर में संहिता मंच थिएटर फेस्टिवल के आखिरी दिन रविवार को नाटक रोमियो एंड शकुंतला का मंचन किया गया। इसके जरिये कलाकारों ने रूढि़वाद और पक्षपात पर कड़ा प्रहार किया।
अविनाश मट्टा लिखित व श्रीनिवास बी शेट्टी निर्देशित यह नाटक असल में एक कटाक्ष है। यह एक लेखक की कहानी है जो ऐसा नाटक लिखना चाहता है, जिससे शेक्सपियर और कालीदास को साझी श्रद्धांजलि दी जा सके। लिहाजा वो शेक्सपियर के रोमियो एंड जूलिएट और कालीदास के अभिज्ञान शाकुंतलम के बीच कहीं रोमियो एंड शकुंतला नाटक लिखने की ठानता है।
ऐसा करने में उसके सामने आती है रूढि़यों और पक्षपात की चुनौती। नाटक का पहला ही शो औंधे मुंह गिर जाता है। इसमें आशीष, राज, रूपेश, मौलिक, शिवानी और खुशी ने प्रभावशाली अभिनय किया। मंचन के बाद दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने संस्था के सदस्यों और दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे कहे विदूषक के नाटक वेटिंग फॉर नसीर का मंचन होगा। संवाद