{"_id":"148340cd3ebc862195c0e3aac781fa16","slug":"theater-fest-vindermeyr-bursted-into-laughter-balloon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर फेस्ट: विंडरमेयर में फूटे हंसी के गुब्बारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर फेस्ट: विंडरमेयर में फूटे हंसी के गुब्बारे
बरेली
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के घुमंतू थिएटर कलाकारों का समूह बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रहा था। न तो उनके पास नाटकों के शो थे और न ही जीवन निर्वाह के लिए पैसे। इसलिए उन्होंने एलसिंगॉर में अपना भाग्य आजमाने की सोची। उन्हें पता चला की डेनमार्क के प्रिंस हेमलेट अपने दरबार के लिए एक थियेटर कंपनी ढूंढ रहे हैं। ग्रुप के कलाकार रोमांचित होने के साथ साथ घबराएं हुए भी हैं। तमाम आशंकाएं उनके मन में हैं कि एलसिंगॉर में उनके लिए पता नहीं क्या संभावनाएं हैं।
जैसे जैसे नाटक आगे बढ़ता है उनको प्रसिद्धि और पैसे के लिए संघर्ष करते देखते हैं। कलाकार दर्शकों से अपनी उम्मीदें, महत्वाकांक्षाएं और भय बांटते हैं। बहुत सारी हास्य परिस्थितियां बनती हैं। इन सबके बीच वो अपने आपको को साबित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी ऊटपटांग हरकतें नाटक के एतबार से फिट नहीं होती। उनका बेतुकापन कई बार हास्य पैदा करता है, जिसका दर्शकों ने भरपूर लुत्फ लिया।
नाटक की शुरुआत शेक्सपियर के नाटक हेमलेट की स्पीच से होती है। आखिरकार उनको प्रिंस काम पर रखता नहीं, बल्कि काम से निकाल दिया जाता है। इसीलिए टाइटिल है फायर्ड बाई हेमलेट। इस नाटक में मैगनीफीनो की भूमिका में अश्वत भट्ट ने नाटक को साधे रखा। वहीं कोलंबिया की भूमिका में अंबा सुहासिनी झाला ने बोल्ड और सशक्त अभिनय प्रस्तुत किया। नाटक के पात्रों के बीच ब्रिगेला की भूमिका में शिवम प्रधान पूरे नाटक में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विंडरमेयर में दिल्ली के ग्रुप थियेटर गेराज की इस प्रस्तुति को अपने निर्देशन से संवारा माईकल मोरिस ने। लेखन भी उन्हीं का है। इस नाटक में खास यह रहा कि इसमें रसूल मीर का लिखा कश्मीरी सॉग वलोमा को शामिल किया गया तो मणिपुर परंपरागत बोल था-था-बूम... को भी जोड़ा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश ओबेराय व आईजी की पत्नी लोकेश भारती ने कलाकारों बुके देकर अभिनंदन किया। इस दौरान आईजी विजय सिंह मीना भी मौजूद रहे। थियेटर फेस्ट के संयोजक डा. ब्रिजेश्वर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
आज का नाटक
दया दृष्टि की सीईओ शिखा सिंह के अनुसार थियेटर फेस्ट में रविवार को मुंबई के अपर्णा ग्रुप की ओर से -स्टोरी इन ए सांग- का मंचन शाम 6.30 विडंरमेयर में किया जाएगा। इसका निर्देशन सुनील शानबाग ने किया है।