{"_id":"1ab5da2e8646feada984d45b48706ce2","slug":"theater-fest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर फेस्ट आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर फेस्ट आज से
बरेली
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयादृष्टि रंग विनायक का दसवां थियेटर फेस्ट बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। विंडरमेयर में दस दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में दिल्ली, मुंबई कोलकता, चंडीगढ़, और जयपुर के 11 नाटक प्रस्तुत किये जायेंगे। फेस्टिवल का उद्घाटन जाने माने लेखक व स्क्रिप्ट राइटर अमरीक सिंह गिल करेंगे।
पहले दिन अजब शहर में रंग महल- नाटक का मंचन किया जायेगा। यह नाटक रंगविनायक रंगमंडल बरेली की प्रस्तुति है। इसका निर्देशन किया है दानिश खान ने और परिकल्पना लव तोमर ने की है। इस नाटक में रंग विनायक रंगमंडल की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर की झलकियों को एक सूत्र में पिरोया गया है। इसमें आरवीआरएम के पिछले नाटकों में से रंग अभंग, चैनपुर की दास्तां, बिमल दा, ऑफ माइस एंड मेन, कथा कलाज, वीर अभिमन्यु, खामोश अदालत जारी है, के अंश लेकर उनको एक नाटक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उद्घाटन का समय शाम 6 बजे रहेगा। फेस्टिवल दया दृष्टि रंग विनायक रंग मंडल के चेयरमैन डा. ब्रजेश्वर सिंह के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।
निर्देशकों से हर दिन बात कर सकेंगे दर्शक
बरेली। थियेटर फेस्ट में आने नाटक के निर्देशकों से इस बार दर्शकों को बात करने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए हर रोज दोपहर 12 बजे मीट द डायरेक्टर सेशन रखा गया है। इसमें मीडिया और आम जन की भागीदारी होगी। दया दृष्टि रंग विनायक की सीईओ शिखा सिंह ने बताया कि एक घंटे के इस सेशन में निर्देशक से उनके और उनके नाटक के बारे में प्रश्न किये जा सकते हैं। पहले रोज बृहस्पतिवार को अमरीक सिंह गिल आपसे मुखातिब होंगे।
विज्ञापन
अमरीक सिंह का परिचय --फोटो
फैस्टिवेल के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अमरीक सिंह गिल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षित एक प्रसिद्ध लेखक व डायलॉग राइटर हैं। कुछ फिल्मों में उन्होंने चरित्र भूमिका भी निभाई है। इसमें देव फिल्म में करीना कपूर के पिता और माचिस में अंताक्षणी में शामिल थे। इसके अलावा हम दिल दे चुके सनम की कहानी, मैं जिंदा हूं व जीत फिल्म और धारावाहिक तमस में संवाद लिखें हैं।