{"_id":"67c9fbf57e20b99c820a238a","slug":"the-youth-who-climbed-the-tower-accusing-the-mahant-of-manuna-dham-said-he-used-to-make-me-pretend-when-the-truth-was-revealed-i-filed-a-report-bareilly-news-c-4-lko1064-594062-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक बोला - मुझसे ढ़ोंग कराते थे, पोल खोली तो दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक बोला - मुझसे ढ़ोंग कराते थे, पोल खोली तो दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। मनौना में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाकर एक युवक बृहस्पतिवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने महंत व उनके भाइयों से अपनी व परिजनों की जान का खतरा बताया। युवक का आरोप है कि महंत उससे ढाेंग कराते थे। जब उसने उनकी पोल खोली तो उसपर रंगदारी मांगने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर टावर से नीचे उतार लिया।
मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी युवक रोहित यादव दोपहर 12 बजे मोहल्ले में ही लगे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। उसने मनौना गांव निवासी खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर आरोप लगाकर बोलना शुरू कर दिया। कहा कि इन लोगों ने उस पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस की मदद से उसे व उसके परिवार को परेशान करने की साजिश की जा रही है।
रोहित के टावर पर चढ़ने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी होने पर युवक के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे आने के लिए मनाने लगे। करीब दो घंटे तक शोरशराबे का दौर चला। फिर जब पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब युवक टावर से नीचे उतर आया।
विज्ञापन
-- --
रोहित बोला- जंजीरों से जकड़कर दंडवत पद यात्रा कराई जाती थी
रोहित यादव ने सनसनीखेज आरोप लगाए जिनका पुलिस और जनता ने वीडियो बना लिया। रोहित ने कहा कि श्रद्धालुओं को प्रभावित करने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से उसे रुपये देकर कई किलो वजन की लोहे की जंजीर पहनाकर उसमें ताले डाल दिए जाते थे। उसके हाथ-पैर को जंजीरों से जकड़कर दंडवत पद यात्रा कराई जाती थी जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता था। जब उसका जमीर जागा तो उसने महंत के कारनामों की पोल सोशल मीडिया पर खोलनी शुरू कर दी। तब उसके व उसके पिता के खिलाफ रंगदारी मांगने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। महंत के इशारे पर पुलिस उसके घर पहुंची और उसके परिवार से अभद्र व्यवहार किया।
-- -
रोहित के पिता ने लगाए आरोप
- रोहित के पिता पप्पू यादव ने आरोप लगाए कि चार साल पहले रोहित मनौना के मंदिर परिसर में दुकान चलाता था। कुछ महीने पहले मंदिर कमेटी ने दुकान पक्की कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये मांगे। रुपये देने पर भी उसे दुकान देने से मना कर दिया। महंत के करीबी लोगों ने रोहित का रास्ता रोककर उसकी पिटाई भी लगाई थी। इस मामले की उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत भी की पर पुलिस ने उनकी न सुनी, बल्कि उन्हीं पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।
-- --
पहले भी टावर पर चढ़ा रोहित, पिता पर भी हो चुकी है रिपोर्ट
- रविवार को महंत के बड़े भाई आर्येंद्र सिंह चौहान की ओर से रोहित यादव व उसके पिता पर रिपोर्ट कराई गई थी। आरोप था कि वह महंत व मंदिर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है, दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। पहले भी एक लड़की से शादी करने को लेकर उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए रोहित इसी जगह टावर पर चढ़ गया था। संवाद
-- -
- जानकारी मिली है कि रोहित यादव पहले भी इसी तरह टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। उसका पुराना रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महंत के पक्ष से रिपोर्ट में रोहित आदि पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। - नितिन कुमार, सीओ आंवला