फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The youth was beaten up when he did not withdraw the report

Bareilly News: रिपोर्ट वापस नहीं ली तो युवक को पीटा

Tue, 09 Sep 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The youth was beaten up when he did not withdraw the report
भोजीपुरा। एक वर्ष पूर्व दर्ज मारपीट के मुकदमे को वापस न लेने पर युवक को उसके घर से खींचकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल युवक जिला अस्पताल में मौत-जिंदगी से जूझ रहा है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा के वार्ड संख्या 4 निवासी इमरान बिजली मैकेनिक हैं।
विज्ञापन

22 जुलाई 2024 को वार्ड संख्या पांच निवासी मोहम्मद सलीम अपने भाइयों के साथ आए और बिजली केबल व मीटर बदलने को कहा। इमरान ने मीटर बदलने से इंकार कर दिया। इसी बात पर मोहम्मद सलीम आदि ने इमरान को पीटने लगे। बचाने आए पिता इकबाल अहमद व पत्नी साविस्ता की पिटाई कर दी थी। इस मामले इमरान के भाई साहिल की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद सलीम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सलीम व अताउर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


घायल युवक शीमाल ने बताया कि चार सितंबर की रात में नाै बजे उनके घर पर जियाउर्रहमान अपने पुत्रों व भतीजों को लेकर आए। आरोप है कि पिछले वर्ष दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस न लेने उसे पीटा गया। शीमाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण साेलंकी ने बताया कि शीमाल की तहरीर पर जियाउर्रहमान, उवैश, उमैर, उजैर, बिलाल, हिलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed