{"_id":"691e3c4de9b7fd62410a6a54","slug":"the-young-woman-who-went-with-the-father-of-five-children-was-found-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105395-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच बच्चों के पिता के साथ गई युवती को खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच बच्चों के पिता के साथ गई युवती को खोज निकाला
विज्ञापन
भोजीपुरा। चार दिन पूर्व पांच बच्चों के पिता के साथ गई युवती को पुलिस ने बुधवार को खोज निकाला। थाने में जब उसके माता-पिता लेने पहुंचे, लेकिन युवती ने पहचानने से इन्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाली युवती को चार दिन पूर्व एक गांव निवासी पांच बच्चों का पिता वसीम 14 नवंबर को ले गया। युवती के पिता ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भोजीपुरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की विवेचना कर रहे एसआई रनवीर सिंह ने बुधवार को आरोपी समेत युवती को एक स्थान से पकड़ लिया।
थाने में युवती के परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह मानने से इन्कार करती रही। आरोपी युवक ने भी पत्नी और अपने बच्चों से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। इस बीच उसकी पत्नी रोती-बिलखती रही। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि युवती को वनस्टाप सेंटर भेज दिया गया है। मेडिकल परीक्षण व बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद