फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man who came to his in-laws' house committed suicide by hanging himself....

Bareilly News: ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to his in-laws' house committed suicide by hanging himself....
आंवला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में सोमवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वह गांव के ही रनवीर का 25 वर्षीय दामाद विनोद निकला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विनोद बदायूं के थाना बिसौली के शाहराहवर गांव का निवासी था। विनोद की पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। ग्राम प्रधान ने बताया कि विनोद कई दिनों से ससुराल में रुके हुए थे। रविवार को विनोद के ससुराली उसे ढिलवारी गांव स्थित उसकी ननिहाल में पहुंचाकर आए थे, लेकिन सोमवार सुबह विनोद ने खुदकुशी कर ली। इसके पीछे कुछ ग्रामीण गृह क्लेश तो कोई नशा करने व जुए के आदी होने का कारण बता रहा है। गांव में चर्चा है कि विनोद जुए में मजदूरी की रकम और दो मोबाइल फोन हार गया था। तभी से अवसाद में था।
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी
पत्नी ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे एक छोटी बेटी भी है। पति विनोद आए दिन शराब पीकर लड़ाई करता रहता था। ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने के कारण वह काफी समय से मायके में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed