{"_id":"6698759a444e5d61fe00fd14","slug":"the-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-bareilly-news-c-4-1-bly1039-441291-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुराल में आए युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुराल में आए युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव भदपुरा में बुधवार सुबह तड़के गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ पर शर्ट से फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वह गांव के ही सरनाम का दामाद राजेंद्र निकला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए।
सरनाम ने बताया कि उनका दामाद राजेन्द्र (45) मंगलवार को गांव में आया था, लेकिन थोड़ी देर रुकने के बाद घर पर नहीं आया। राजेन्द्र शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर कटरा के बेहटा गांव का निवासी था। पत्नी और बच्चों के साथ हिसार में रहकर मजदूरी करता था। चार दिन पहले गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, लेकिन ससुराल भदपुरा पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को राजेन्द्र गांव में आया था, तो वह शराब के नशे में धुत था। एक वर्ष पहले भी नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय इलाज मिलने पर बच गया था। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद