{"_id":"61b3a69df097bb03fb050b89","slug":"the-young-man-was-not-killed-he-committed-suicide-by-shooting-bareilly-news-bly4687773163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या नहीं हुई, उसने गोली मारकर की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या नहीं हुई, उसने गोली मारकर की थी खुदकुशी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जांच के बाद किया खुलासा, तमंचा बरामद
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे में लगेगी एफआर
बरेली। शीशगढ़ के गांव भैरपुरा में रहने वाले 26 वर्षीय मूलचंद उर्फ सुरेश की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद यह दावा किया है। पुलिस का कहना है कि तमंचा सुरेश के भाई ने छिपा दिया था, उसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे में अब फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाई जाएगी।
शीशगढ़ के गांव भैरपुरा में रहने वाला सुरेश खेतीबाड़ी करके गुजर बसर करता था। आपस में विवाद होने के बाद दिवाली पर उसकी पत्नी पूजा बच्चों को लेकर मायके चली र्गइं। तब से सुरेश घर में अकेला ही रह रहा था। पांच दिसंबर की सुबह बड़े भाई महेंद्र जब चाय के लिए बुलाने पहुंचे तो बिस्तर पर मूलचंद का शव मिला। सिर में गोली लगी थी। गोली पीछे से लगकर माथे से निकल गई थी। महेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुकदमे के विवेचक शीशगढ़ इंस्पेक्टर विनोद कुमार का दावा है कि जांच में यह मामला खुदकुशी का निकला है। महेंद्र ने स्वीकार किया है कि जब वह पहुंचे तो तमंचा मौके पर पड़ा था। उन्होंने उसे उठाकर शौचालय की छत पर फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है। अब हत्या के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी है।