{"_id":"67c9f593d37fcd55a900e50d","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101168-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव अट्टूनगला में 30 वर्षीय युवक सुशील ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। उसके चचेरे भाई राजपाल ने थाने में इसकी सूचना दी तो पुलिस ने रात में पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुशील के माता-पिता नहीं हैं। बड़ा भाई काके हरिद्वार में और छोटा भाई सूरज भी बाहर नौकरी करता है। सुशील भी बाहर ही मजदूरी करता था। अभी एक हफ्ते पहले गांव आया था। उसकी पत्नी मंगलवार को मायके चली गई थी। बुधवार रात को घर में कोई नहीं था। तभी उसने आत्महत्या कर ली। फॉरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। बृहस्पतिवार को पोस्टमाॅर्टम होने के बाद गांव में शव पहुंता तो परिजन बिलखने लगे। गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
--
घरेलू क्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बच्चे की मां ने गृह क्लेश में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मृतका स्वाति पत्नी राजकुमार निवासी बंजरिया कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। बृहस्पतिवार रात महिला ने अपने घर में पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की एक बेटी है। वहींए ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने गृह क्लेश में आत्महत्या की है। उसका दो दिन पहले पति से विवाद हुआ था। स्वाति टेलरिंग का काम करती थी। संवाद