फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The work of Ashnani .. expenses of Chavanni

काम अठन्नी का.. खर्च चवन्नी का

Sun, 07 Jan 2018 02:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 07 Jan 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा पर प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य समय पर पूरा होने की संभावना कम है। धीमी गति और मनमानी से चल रहे कार्य पर सेतु निगम अफसरों ने तीखी नाराजगी जताई है। इसके साथ अब एमडी ने प्रोजेक्ट जल्द पूरा कराने के लिए यूनिट वन से काम छीनकर दूसरी इकाई को दे दिया है। इससे विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने चौबारी स्थित रामगंगा नदी बने पुराने ब्रिज पर बढ़ते बोझ का कम करने को एक समानांतर  ब्रिज जून 2016 में बनवाना शुरू किया था, इससे नदी पर फोरलेन यातायात की सुविधा मिलेगी। निगम ने पुल का प्रोजेक्ट स्थानीय निर्माण इकाई- एक को आवंटित किया। सपा सरकार में चहेते ठेकेदारों ने काम ले लिया और विभागीय मिलीभगत से मनमाने तरीके से काम शुरू किया। सात माह बाद ही यूपी में नई सरकार आ गई तब एक दूसरे पर जिम्मेदारी तय होने लगी। कुछ अफसर नई सरकार में भी चहेते बने हुए थे, इसलिए प्रोजेक्ट में कोई खास तेजी नहीं आई। 
विज्ञापन

पिछले दिनों निगम मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में निर्माण इकाई- एक द्वारा बनाया जा रहे रामगंगा पुल के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाई गई। समीक्षा में पाया गया कि रामगंगा प्रोजेक्ट पर स्थानीय अफसरों ने खर्च भरपूर कर दिया लेकिन काम आधा भी नहीं हुआ। बताया जाता है कि प्रोजेक्ट जुड़े इंजीनियरों ने भुगतान भी काम से ज्यादा करा दिए। इस मनमानी पर एमडी ने तीखी नाराजगी जताई और श्यामगंज फ्लाईओवर रिकार्ड समय में पूरा करने वाली इकाई दो को रामगंगा प्रोजेक्ट सौंप दिया। बताया जाता है कि सीएम बरेली आ रहे हैं वे 19,993 लाख रुपये के विकास कार्य जनता को सौंपेंगे, रामगंगा पुल का प्रोजेक्ट काफी पिछड़ने पर संभावित किसी कार्रवाई से बचने के लिए लापरवाह अफसर इस प्रोजेक्ट से अलग करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफो:

रामगंगा नदी सेतु परियोजना
लागत 46 करोड़ रुपये
लंबाई 670 मीटर
लक्ष्य दिसंबर 2018
कार्य प्रगति  37 प्रतिशत

वर्जन:
रामगंगा पुल पर करीब 42 प्रतिशत काम हो गया है। बाढ़ आने आदि कारणों से काम में बाधा आती है। दिसंबर 19 तक इसे पूरा कर देंगे। प्रोजेक्ट छिनने की कोई जानकारी नहीं है। - ब्रजेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूनिट- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed