{"_id":"6a246ad8bcd309ef2203f664","slug":"the-work-areas-of-one-executive-engineer-and-two-junior-engineers-were-changed-bareilly-news-c-4-bly1053-899798-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक अधिशासी अभियंता व दो अवर अभियंता के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक अधिशासी अभियंता व दो अवर अभियंता के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम ने शनिवार को एक अधिशासी अभियंता व दो अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह आदेश मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की अधिशासी अभियंता नीति मिश्रा ने जारी किया है।
मुख्य अभियंता वितरण बरेली क्षेत्र द्वितीय कार्यालय के अधिशासी अभियंता कृष्णानंद को अधिशासी अभियंता कामर्शियल सर्विसेज-द्वितीय बरेली क्षेत्र प्रथम में भेजा गया है। इनको यहां पर अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता के 11 केवी वर्टिकल में भेजे जाने के बाद से खाली जगह पर भेजा गया है। विद्युत नगरीय वितरण मंडल कामर्शियल वर्टिकल प्रथम में तैनात अवर अभियंता राहुल श्रीवास्तव को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अंधरपुरा विद्युत वितरण मंडल बरेली में तैनात किया गया। वहीं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ठिरिया निजावत खां विद्युत वितरण मंडल बरेली के अवर अभियंता विष्णु प्रताप सिंह को कामर्शियल वर्टिकल प्रथम बरेली में तैनाती दी गई। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि स्थानांतरित कार्मिकों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए स्थानीय व्यवस्था से तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए।