फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman was admitted all day, but in the evening her husband took her away without informing her, and the guard was punished.

Bareilly News: दिनभर भर्ती रही महिला, शाम को बिना बताए ले गया पति, गार्ड पर गिरी गाज

Tue, 12 May 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The woman was admitted all day, but in the evening her husband took her away without informing her, and the guard was punished.
बरेली। बुजुर्ग महिला के इलाज में लापरवाही और उसे ठेले से घर जाने के मामले की जांच में दायित्व निर्वहन में बेपरवाही, डॉक्टर या सक्षम अधिकारी को प्रकरण की सूचना न देने की पुष्टि हुई है। एडी हेल्थ की संस्तुति पर गार्ड को हटा दिया गया है। सीसीफुटेज सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल सोमवार को मामले की जांच के लिए पहुंचे। नौ मई को इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का रिकॉर्ड देखा। तीन महिलाओं की उम्र 50 से अधिक थी। एक महिला भर्ती मिली। एक अन्य महिला हीराकली ने इलाज पर संतोष जताया और ई-रिक्शा से जाने की बात कही। कटरा चांद खां की 52 वर्षीय अरिहर देवी का भर्ती रजिस्टर पर फोन नंबर दर्ज नहीं था। सीसी फुटेज देखने पर पता चला कि वह नौ मई को सुबह 11 बजे पति के साथ आई थी।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने बताया कि भर्ती रजिस्टर के अनुसार महिला को ईएमओ डॉ. गजेंद्र ने देखा। पीठ में दर्द, गैस्टि्रक के लक्षण पर दवा, इंजेक्शन देकर भर्ती किया। शाम पांच बजे महिला का पति उसे साथ लेकर बाहर निकला और अपने साधन से उसे ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से जाने की सूचना देना जरूरी
एडी हेल्थ के मुताबिक, वार्ड में भर्ती मरीज को अगर ले जाना है तो इसकी सूचना ईएमओ या मौजूद स्टाफ को देनी चाहिए थी। तीमारदार ने सूचना नहीं दी और स्वयं उपलब्ध साधन से लेकर गए। बाहर तैनात गार्ड ने भी न रोका, न समझाया, न ही सूचना दी। लिहाजा, कार्रवाई की संस्तुति की गई। डीएम स्तर से गठित टीम भी जांच कर रही है।

इमरजेंसी में फर्श पर लेटा मरीज, बर्न वार्ड में भर्ती
जिला अस्पताल की इमरजेंसी का सोमवार को एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक झुलसा युवक जमीन पर लेटा दिखाई दे रहा है। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, रेलवे यार्ड में करंट से झुलसा युवक भर्ती होने पहुंचा था। उसे स्ट्रेचर दिया गया, लेकिन गर्म होने से वह उस पर नहीं लेटा। फर्श पर लेट गया। डॉक्टर, स्टाफ ने उसे उठाया और इलाज के लिए अंदर रखे एक स्ट्रेचर से बर्न वार्ड में भर्ती कराया। इसमें कहीं कोई अनदेखी, लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed